अप्रैल 23, 2026 5:00 अपराह्न | Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu

printer

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने देशभर में चल रही हवाईअड्डे परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में देशभर में चल रही हवाईअड्डे परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल, रीयल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से बारीकी से निगरानी की जा रही है। श्री नायडू ने कहा कि दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में हवाईअड्डे विकास परियोजनाएं क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने और क्षेत्रीय आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण अवसंरचनाएं हैं। उड्डयन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय हवाईअड्डे प्रौद्योगिकी और स्थिरता को एकीकृत करते हुए इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के मानक के रूप में उभरे हैं।