अप्रैल 11, 2026 1:42 अपराह्न

printer

यूएस के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट की भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात उपयोगी रही: अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमरीका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट की विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात उपयोगी रही है। श्री गोर ने यह बात भारत-अमरीका ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर हुई चर्चा के संदर्भ में कही। यह बैठक शांति विधेयक को भारत में पारित किए जाने के मद्देनजर हुई है।

इस विधेयक का उद्देश्य भारत के परमाणु ऊर्जा ढांचे का आधुनिकीकरण करना, सुरक्षा मानकों में सुधार करना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के अवसर सृजित करना है। श्री गोर ने शांति विधेयक को भारत की ऊर्जा नीति में मील का पत्थर बताया। श्री गोर ने कहा कि अमरीका, भारत के साथ असैन्य परमाणु ऊर्जा सहित ऊर्जा सुरक्षा के अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने को तैयार है।