अप्रैल 28, 2026 9:50 अपराह्न

printer

झारखंड में 1 मई से जनगणना शुरू, देश की पहली डिजिटल जनगणना

झारखंड में जनणगना की प्रक्रिया एक मई से शुरू होगी। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना है। रांची में संवाददाता सम्‍मेलन में जनगणना संचालन निदेशक प्रभात कुमार और संयुक्‍त निदेशक सत्‍येंद्र गुप्‍ता ने बताया कि पहले चरण में 1 से 15 मई के बीच स्‍वगणना होगी और 16 मई से 14 जून के बीच घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।

पहले चरण के अंतर्गत घरों की सूची बनाई जाएगी और आवास जनगणना की जाएगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। इस कार्य के लिए लगभग 75 हजार कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रत्येक कर्मी लगभग दो सौ घरों का सर्वेक्षण करेंगे।

नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना कर सकते हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी।