उत्तराखंड

नवम्बर 18, 2024 6:39 अपराह्न

views 14

विश्व प्रसिद्ध धाम बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। कल रात नौ बजकर सात मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए गए। इस अवसर पर मंदिर को 15 टन गेंदे के फूलों से सजाया गया था। ठंड बढ़ने के बावजूद कपाट बंद होने के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु म...

नवम्बर 18, 2024 6:38 अपराह्न

views 24

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी सरकार

उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने हैं, जिसके लिए सरकार तैयारी कर रही है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर अभी मंथन चल रहा है। इसके बाद चुनाव की तिथि तय कर दी जाएगी। साथ ही दिसंबर माह के अंत तक निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। इस पर सरकार की मंशा भी साफ है।

नवम्बर 18, 2024 6:38 अपराह्न

views 10

प्रदेश के विद्यालयों में निःशुल्क मिलेंगी संस्कृत व आपदा प्रबंधन की पुस्तकें

प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को अगले शैक्षिक सत्र में संस्कृत और आपदा प्रबंधन की पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा नौ और दस के लिए संस्कृत और आपदा प्रबंधन की पुस्तकें तैयार कर ली है। क...

नवम्बर 18, 2024 10:42 पूर्वाह्न

views 22

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम थम जाएगा

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम थम जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के नेता, मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कल बसुकेदार क्षेत्र के गांवो...

नवम्बर 18, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 16

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बच्चों को जल, जंगल और जमीन बचाने की प्रेरणा बचपन से देने पर जोर दिया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्कूलों में ऐसी शिक्षा देने पर जोर दिया है जिससे छात्र 21वीं शताब्दी को, भारत की शताब्दी बनाने में योगदान दे सकें। देहरादून के निजी विद्यालय के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि बच्चों को जल, जंगल और जमीन को बचाने की प्रेरणा बचपन से ही मिलनी चाहिए। &n...

नवम्बर 18, 2024 10:38 पूर्वाह्न

views 20

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 20 नवंबर को बंद किए जांएगे

पंचकेदारों में से एक रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 20 नवंबर को शुभ लग्न अनुसार वेद ऋचाओं के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना होगी। ...

नवम्बर 18, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 21

उत्तरकाशी में बौखनाग देवता मेले का आयोजन किया जाएगा

उत्तरकाशी जिले में आगामी 25 और 26 नवम्बर को राड़ी टॉप, बौख टिब्बा में “बौखनाग देवता‘‘ मेले का आयोजन किया जा रहा है। समुद्र सतह से करीब 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बौख टिब्बा में हर तीसरे साल बौख नागदेवता का मेला धूमधाम और आस्था के साथ आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। मे...

नवम्बर 17, 2024 12:55 अपराह्न

views 12

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में शराब पीकर लोकशांति भंग करने वाले 35 लोगों का किया गया चालान

हरिद्वार जिले की थाना श्यामपुर पुलिस ने शराब पीकर लोकशांति भंग करने वाले 35 लोगों का चालान किया है। इस दौरान कुल 17 हजार 500 रुपये वसूले। गौरतलब है कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जिला पुलिस को सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर लोकशांति भंग करने वालों पर कार्रवाई कर...

नवम्बर 17, 2024 12:54 अपराह्न

views 8

उत्तराखंड: हल्द्वानी में चौराहे और सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे विशालकाय पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने का कार्य शुरू

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में चौराहे और सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे विशालकाय पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने का कार्य शुरू हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी की निगरानी में हल्द्वानी शहर की सड़कों के किनारे पीपल सहित अन्य विशालकाय वृक्षों को पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किय...

नवम्बर 17, 2024 12:51 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड में इस वर्ष की चार धाम यात्रा का आज अंतिम दिन

इस वर्ष की चार धाम यात्रा का आज अंतिम दिन है। आज रात 9 बजकर 7 मिनट पर चमोली स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल में श्रद्धालुओं के लिए बंद किये जाएंगे। इसके लिए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बदरीनाथ मंदिर को कई क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया है।     कपाट बंद होने की प्रक्रिया 13 नवंबर को ...