उत्तराखंड

फ़रवरी 26, 2025 2:08 अपराह्न

views 227

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को सवेरे 7 बजे खोल दिए जाएंगे

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को सवेरे 7 बजे खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के ...

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 18

देहरादून के जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण और मुआवज़ा राशि का वितरण समय से पूरा करने के निर्देश दिए

  देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में लखवाड़ बांध परियोजना को लेकर बैठक ली। इस दौरान उन्होंने परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवज़ा राशि का वितरण समय से पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।   गौरतलब है कि लखवाड़ बांध परियोजना के लिए बजट में 285 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की ...

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 17

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर बदली करवट

    प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम सहित राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी की ख़बर है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि...

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 27

डैशबोर्ड से उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक सटीक बनाने में मदद मिलेगी

  राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के डैशबोर्ड से उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक सटीक, त्वरित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। इससे आपदा की घटनाओं का त्वरित विश्लेषण करने और उचित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। आपदा संबंधी डेटा को किसी भी स्थान से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकेगा। सभी जिलों ...

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 21

हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

  हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्ध कुंभ का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने पर चर्चा की गई। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगा...

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 34

आगामी 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

  रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी मे पंचांग गणना के अनुसार कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। 

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 24

उत्तराखंड में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है

  उत्तराखंड में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेशभर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी सहित प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर महादेव की आराधना में ल...

फ़रवरी 26, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 13

जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए उत्तराखंड सरकार तैयारियों में जुटी

गर्मियों के दौरान प्रदेश के जंगलों में लगने वाली आग पर रोकथाम के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसी संबंध में कल अल्मोड़ा जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संवेदनशील वन क्षेत्र जहा...

फ़रवरी 26, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 15

प्रदेश में आज मौसम ने एक बार फिर से बदली करवट

प्रदेश में आज मौसम ने करवट बदली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बादल छाए हैं। विभिन्न स्थानों से हल्की बारिश की ख़बर है। मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग के अनुसार...

फ़रवरी 26, 2025 9:02 पूर्वाह्न

views 15

उत्तराखंड में महाशिवरात्रि पर्व पर आज तड़के से ही शिवालयों में उमड़ रहे श्रद्धालु

प्रदेश में महाशिवरात्रि के पर्व पर आज तड़के से ही श्रद्धालु विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। खासतौर पर राज्य के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। महाशिवरात्रि के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मंद...