खेल

अक्टूबर 19, 2024 7:34 पूर्वाह्न

views 21

महिला क्रिकेट: न्यूजीलैंड पहुंचा टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप के फाइनल में

न्‍यूजीलैंड महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया। कल रात संयुक्‍त अरब अमीरात में शारजाह में हुए सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड ने वेस्‍टइंडीज को हराया। न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 128 रन बनाये। जवाब में, वेस्‍टइंडीज की टीम आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। कल...

अक्टूबर 18, 2024 8:00 अपराह्न

views 15

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन में महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में पी०वी० सिंधु को मिली हार

ओडेंस में चल रहे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन में महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में में पी०वी० सिंधु को हार का सामना करना पडा। उन्‍हें इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्‍का तुनजुंग ने 21-13, 16-21, 21-9 से हराया। सिंधु ने कल प्री-क्‍वार्टर फाइनल में चीन की हान युई को हराया था। पी०वी० सिंधु और तुनजुंग का आ...

अक्टूबर 18, 2024 1:43 अपराह्न

views 14

महिला क्रिकेट: न्यूजीलैण्‍ड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में बरकरार रहेगी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी

क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर को न्‍यूजीलैण्‍ड के खिलाफ इस महीने की 24 तारीख से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए महिला टीम की कप्‍तान के रूप में बरकरार रखा गया है। इस श्रृंखला के लिए चार अनकैप्‍ड खिलाड़ियों को भी चुना गया है।   भारत और न्‍यूजीलैण्‍ड के बीच अहमदाबाद में खेली जाने वाली श्रृंखल...

अक्टूबर 18, 2024 1:25 अपराह्न

views 14

डेनमार्क बैडमिंटन ओपन: महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में पी०वी० सिंधु का मुकाबला इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्‍का तुनजुंग से

डेनमार्क बैडमिंटन ओपन में दो बार की ओलम्‍पिक पदक विजेता पी०वी० सिंधु आज महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में विश्‍व की आठवीं रैंक की खिलाडी इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्‍का तुनजुंग से खेलेंगी। मैच ओडेंस में भारतीय समयानुसार चार बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा।   सिंधु ने कल 16वें दौर में चीन की हा...

अक्टूबर 18, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 23

भारत के अर्जुन एरिगैसी ने जीता शतरंज मास्टर्स कप

भारत के अर्जुन एरिगैसी ने शतरंज मास्टर्स कप जीत लिया है। लंदन में हुए फाइनल में, कल अर्जुन ने मैक्सिम वाशियर-लाग्रेव को शिकस्‍त दी। 16 खिलाड़ियों के इस नॉकआउट टूर्नामेंट को जीतकर अर्जुन अब फिडे सर्किट में शीर्ष पर हैं। अब वे सर्बिया में रविवार से शुरू हो रहे यूरोपीय शतरंज क्लब कप में चुनौती पेश करें...

अक्टूबर 18, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 16

असम के तामुलपुर के खेलो इंडिया तलवारबाजी केंद्र से छह खिलाड़ियों को राष्‍ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चुना गया

14 वर्ष से कम उम्र की 68वीं राष्‍ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए असम के तामुलपुर के खेलो इंडिया तलवारबाजी केंद्र के छह खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें स्वरांगमा बोरो, माधुरी दास, अखिल बोरो, ध्रुबजीत बोरो, गौरव महंता और रंजीत बोरो शामिल हैं। प्रतियोगिता 12 से 16 नवंबर तक जम्मू में होगी।

अक्टूबर 18, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 19

सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान पर 5-2 से जीत दर्ज की

नेपाल की राजधानी काठमांडू में,दक्षिण एशियाई फेडरेशन- सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में, भारत ने कल पाकिस्तान पर 5-2 से जीत दर्ज की। यह भारतीय कप्तान लोइटोंगबाम आशालता देवी का 100वां मैच था। मैच में, स्ट्राइकर नगांगोम बाला देवी ने अपना 50वां गोल किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे पहली भारतीय महिला फु...

अक्टूबर 18, 2024 8:42 पूर्वाह्न

views 26

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के मसौदे पर चर्चा के लिए संबंधित पक्षों के साथ बैठक की

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के मसौदे पर चर्चा के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ बैठक की। इनमें भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघ और राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन शामिल हैं।   श्री मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ...

अक्टूबर 18, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 16

महिला टी-20 विश्‍व कप: ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम

महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍व कप में, दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। कल पहले सेमीफाइनल में, ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर एक सौ 34 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्‍य 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए नाबाद 74 ...

अक्टूबर 17, 2024 9:37 अपराह्न

views 49

निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में भारत के विवान कपूर ने ट्रेप स्‍पर्धा में रजत पदक जीत लिया है

निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में भारत के विवान कपूर ने ट्रेप स्‍पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। विवान ने फाइनल में 44 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्‍पर्धा में चीन ने स्‍वर्ण और तुर्किए ने कांस्‍य पदक जीता।       इससे पहले, अनंतजीत सिहं ने पुरूषों की स्कीट स्‍पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगित...