क्षेत्रीय

अक्टूबर 18, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 15

आज जारी होगी झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना

  झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी। इस चरण में 13 नवंबर को तैंतालीस निर्वाचन-क्षेत्रों में मतदान होगा। नामांकन 25 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। पर्चों की जांच 28 अक्टूबर को होगी। 30 अक्‍तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। दूसरे च...

अक्टूबर 18, 2024 7:42 पूर्वाह्न

views 13

कर्नाटक के मांड्या में एक बड़े रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी

भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी आज कर्नाटक के मांड्या में एक बड़े रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। सर एम. विश्वेश्वरैया स्टेडियम में आयोजित हो रहे इस दो दिन के कार्यक्रम में 150 नियोक्ता शामिल होंगे जो मौके पर ही आवेदकों को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे।   मेले में भारतीय इस्‍पात प्...

अक्टूबर 17, 2024 9:08 अपराह्न

views 24

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने समूह -सी और डी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये हैं

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने समूह -सी और डी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये हैं। चयन आयोग के अध्‍यक्ष हिम्‍मत सिंह ने बताया कि  लगभग 24 हजार पदों के परिणाम जारी किये गये हैं। 

अक्टूबर 17, 2024 8:32 अपराह्न

views 9

मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 आज इंफाल में मनाया गया

    मणिपुर की पहाड़ियों में रहने वाले स्वदेशी समुदायों और घाटी के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने का पर्व, मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 आज इंफाल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम इंफाल के पवित्र स्थल कांगला में आयोजित किया गया, जहां पहाड़ी जिलों के स्वदेशी समुदायों के नेता घाट...

अक्टूबर 17, 2024 8:22 अपराह्न

views 18

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष देवेंद्र यादव ने भी शहरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं

  महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष देवेंद्र यादव ने भी शहरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री यादव आज लाल किले से पंचकुइयां रोड़ तक निकाले जाने वाली महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में भी शामिल हुए।

अक्टूबर 17, 2024 8:20 अपराह्न

views 32

दिल्‍ली के खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आज पुरानी दिल्‍ली इलाके में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया

  दिल्‍ली के खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आज पुरानी दिल्‍ली इलाके में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान स्‍थानीय पार्षद मोहम्‍मद सादिक और विभिन्‍न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।     इस अवसर पर मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि पुरानी दिल्‍ली इलाके में पक्‍की सडकों के साथ-साथ बिजली और ...

अक्टूबर 17, 2024 7:38 अपराह्न

views 11

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी  

  झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी। इस चरण में 43 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। नामांकन, इस महीने की 25 तारीख तक भरे जा सकते हैं। 28 तारीख को इनकी जांच की जाएगी। उम्‍मीदवार इस महीने की 30 तारीख तक नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण का मतदान 13 नवम्‍बर को ...

अक्टूबर 17, 2024 7:14 अपराह्न

views 60

बिहार के सीवान और सारण जिले में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है

  बिहार के सीवान और सारण जिले में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। मद्यनिषेध और उत्पाद मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि संदिग्ध जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटे में सीवान में 20 लोगों की और सारण में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन कि...

अक्टूबर 17, 2024 5:13 अपराह्न

views 34

हरियाणा के गुरूग्राम के लेजर वैली में चल रहा है सरस आजीविका मेला-2024

      सरस आजीविका मेला-2024 हरियाणा के गुरूग्राम के लेजर वैली में चल रहा है। मेले में 30 राज्‍यों के गांवों की  नौ सौ से अधिक महिलाओं ने  चार सौ पचास से अधिक स्‍टॉल लगाए हैं।  मेले का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्‍ट्रीय ग्रामीण विकास  तथा पंचायती राज  संस्‍थान ने संयुक्‍त रूप से किया है।...

अक्टूबर 17, 2024 1:58 अपराह्न

views 18

केरल, कर्नाटक, माहे और लक्षद्वीप में अगले चार से पांच दिनों तक हो सकती है तेज वर्षा: मौसम विभाग

मौसम विभाग का कहना है कि केरल, कर्नाटक, माहे और लक्षद्वीप में अगले चार से पांच दिनों तक तेज वर्षा सकते हैं। विभाग का यह भी अनुमान है कि तमिलनाडु, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, पुदुचेरी, तटवर्ती आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भी इस हफ्ते हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। विभाग ने कहा है कि उत्‍तर-पश्चिमी, प...