क्षेत्रीय

नवम्बर 13, 2024 7:33 पूर्वाह्न

views 17

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिन तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिन के दौरान तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइकल, केरल और माहे में रविवार तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में आज और कल तेज वर्षा हो सकती है। दक्षिण कर्नाटक के भीतरी इलाकों में शुक्...

नवम्बर 13, 2024 7:32 पूर्वाह्न

views 21

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्थापित किए जाएंगे 426 महिला संचालित मतदान केंद्र

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 426 महिला संचालित मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि नासिक जिले में सबसे अधिक 45, जलगांव में 33, गोंदिया में 32, सोलापुर में 29 और मुंबई उपनगरों में 26 महिला संचालित मतदान केंद्र होंगे। वाशिम, सि...

नवम्बर 13, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 25

10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल में वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए आज डाले जायेंगे वोट

10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल में वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। इनमें राजस्थान की सात, पश्चिम बंगाल की छह, असम की पांच, बिहार की चार, कर्नाटक की तीन और मध्य प्रदेश की दो सीटें शामिल हैं। इसके अलावा केरल, छत्तीसगढ़, गुजरात और मेघालय की एक-एक सीट पर भी विधानस...

नवम्बर 13, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 18

आज बिहार के दरभंगा का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज बिहार के दरभंगा का दौरा करेंगे। वे राज्‍य में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण करेंगे। क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स की आधा...

नवम्बर 13, 2024 7:48 पूर्वाह्न

views 32

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 15 जिलों की 43 सीटों पर होगा मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 15 जिलों की 43 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। 31 सीटों के 950 संवेदनशील बूथों के अलावा अन्य सभी जगहों पर मतदान शाम 5 बजे खत्म होगा जबकि संवेदनशील बूथों पर शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इस चरण में एक करोड़ 37 लाख से अधिक मतदाता 73 महिलाओं समेत...

नवम्बर 13, 2024 6:25 पूर्वाह्न

views 11

आज सिलवासा में नामो आयुर्विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान का दौरा करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सिलवासा में नामो आयुर्विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान का दौरा करेंगी। वे फिलहाल केन्‍द्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की तीन दिन की यात्रा पर हैं। राष्‍ट्रपति संस्‍थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत करेंगी। बाद में वे सिलवासा में झंडा चौक स...

नवम्बर 12, 2024 9:23 अपराह्न

views 27

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार हुआ तेज़

महाराष्ट्र में राज्य के दोनों प्रमुख गठबंधनों, सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले अपने अभियान तेज कर दिए हैं।

नवम्बर 12, 2024 9:21 अपराह्न

views 16

अब समय आ गया है कि कांग्रेस के काले-कारनामों को उजागर किया जाएः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम पुणे में महायुति उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने एक चुनावी रैली में कहा कि पुणे को भविष्य में सबसे अधिक कनेक्टेड शहर बनाया जाएगा।   मध्यम वर्ग को देश की रीढ़ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि म...

नवम्बर 12, 2024 9:16 अपराह्न

views 25

ग़रीबों, आम-लोगों और किसानों की परवाह नहीं करती केंद्र सरकारः राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, आम लोगों और किसानों की परवाह नहीं करती है। महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान उन्‍होंने यह आरोप लगाया। श्री गांधी आज गोंदिया जिले में महाविकास अघाड़ी और कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे।   राहुल गा...

नवम्बर 12, 2024 9:03 अपराह्न

views 12

मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों ने दो-नागरिकों के शव बरामद किए

मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों ने दो नागरिकों के शव बरामद किए हैं। संदिग्ध उग्रवादियों ने इन नागरिकों का अपहरण किया था। तीन महिलाओं और बच्चों सहित छह नागरिक अभी भी लापता हैं। सुरक्षा बल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खोज अभियान चला रहे हैं।       मणिपुर के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन...