क्षेत्रीय

अगस्त 4, 2025 7:35 पूर्वाह्न

views 43

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर, 17 जिलों में बाढ़

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे 17 जिलों में बाढ़ आ गई है। इन जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं और प्रभावित इलाकों में बचाव तथा राहत कार्य जारी है।

अगस्त 4, 2025 6:58 पूर्वाह्न

views 28

श्री अमरनाथ जी यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से स्थगित

श्री अमरनाथ जी यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से स्थगित कर दी गई है। कश्मीर के डिविजनल आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि हाल ही में हुई तेज़ बारिश के कारण बालटाल और पहलगाम के मार्गों पर मरम्मत तथा रखरखाव का काम कराना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि इन मार्गों पर मरम्‍मत कर्मियों और मशीनो...

अगस्त 3, 2025 9:21 अपराह्न

views 52

उत्तर प्रदेश: लगातार बारिश से खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियाँ, अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ खतरे के निशान को पार कर गई हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर और वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।   प्रयागराज में अब तक एक हजार तीन सौ परिवारों के छह हजार से ज़्यादा ...

अगस्त 3, 2025 8:55 अपराह्न

views 43

मुंबई: छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ जब्त, कीमत 15 करोड़ से अधिक

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सीमा शुल्क अधिकारियों ने लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्‍य के 14 किलो से अधिक संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया है। यह जब्ती बैंकॉक से आ रहे एक यात्री से की गई है।   यात्री के सामान की जाँच के दौरान यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ विदेश मंत्रालय के ...

अगस्त 3, 2025 8:48 अपराह्न

views 27

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

श्री अमरनाथ जी यात्रा आज से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से स्थगित कर दी गई है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने एक बयान में कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण बालटाल, पहलगाम मार्गों पर मरम्मत और रखरखाव कार्य आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मरम्‍मत कर्मियों और मशीनों की निरंतर तैना...

अगस्त 3, 2025 8:39 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड: देहरादून में पिछले 12 घंटों से वर्षा जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पिछले 12 घंटों से रुकरुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए हुए हैं।     इस बीच, देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के कुछ स्थानों पर मूसलाध...

अगस्त 3, 2025 8:30 अपराह्न

views 60

उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई  दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की खबर को दुखद बताया है। अपने संदेश में, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अगस्त 3, 2025 8:23 अपराह्न

views 17

राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना, उमस से मिलेगी राहत

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज मौसम साफ रहा पर लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 0.1 डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से 2.9 डिग्री कम 24. 2 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे क...

अगस्त 3, 2025 8:18 अपराह्न

views 16

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा। दिल्‍ली सचिवालय द्वारा जारी एक पत्र में बताया गया कि दिल्‍ली विधानसभा का तीसरा सत्र 4 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और यह 8 अगस्‍त तक चलेगा। दिल्ली में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद यह तीसरा सत्र होगा।     मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आगामी सत्र की...

अगस्त 3, 2025 8:13 अपराह्न

views 20

आंध्र प्रदेश: ग्रेनाइट खदान में हादसा, 6 मज़दूरों की मौत 3 घायल

आंध्र प्रदेश के बापतला ज़िले के बल्लीकुरवा क्षेत्र में एक ग्रेनाइट खदान में हुए हादसे में छह प्रवासी मज़दूरों की मृत्‍यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। खदान में काम कर रहे मज़दूरों पर ग्रेनाइट की एक चट्टान गिर गई। घायलों को नरसारावपेट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय खदान में लगभग 16 मज...