क्षेत्रीय

जुलाई 30, 2024 8:58 अपराह्न

views 10

जम्मू – कश्मीर: अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी

जम्मू - कश्मीर में सीएपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा की गई पुख्‍ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस वर्ष वार्षिक अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चल रही है। अब तक तीर्थयात्रियों की संख्या चार लाख 66 हजार से अधिक हो गई है। 1477 श्रद्धालुओं का 33वां जत्था आज जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार ...

जुलाई 30, 2024 8:15 अपराह्न

views 12

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हावड़ा-मुंबई रेल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दु:ख व्‍यक्‍त किया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हावड़ा-मुंबई रेल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

जुलाई 30, 2024 8:14 अपराह्न

views 16

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भूस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज कहा कि भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले से अब तक 93 शव बरामद किए गए हैं। तिरुवनंतपुरम में श्री विजयन ने कहा कि 34 शवों की पहचान कर ली गई है, जिनमें 18 लोगों के शव उनके परिवारजनों को सौंप दिए गए हैं। इस हादसे में 128 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ...

जुलाई 30, 2024 7:36 अपराह्न

views 14

केरल : वायनाड भूस्खलन में अब तक 93 की मौत , केरल सरकार ने आज से दो दिन के शोक की घोषणा की

केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। हादसे  में घायल 128 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान अभी भी जारी है। सेना और नौसेना के जवान राहत और बचाव के प्रयासों में लगें हैं और भूस्खलन प्रभावित मुंडाकायम से लगभ...

जुलाई 30, 2024 5:54 अपराह्न

views 37

झारखंड में हावड़ा-मुंबई रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा, रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

झारखंड में हावड़ा-मुंबई रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बड़ाबाम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियों के पटरी से उतरने से दो यात्रियों की मृत्‍यु हो गई और 24 यात्री घायल हो गए। ट्रेन के बी-4 कोच से दो यात्रियों के...

जुलाई 30, 2024 5:37 अपराह्न

views 38

उत्‍तर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज राज्‍य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया

उत्‍तर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज राज्‍य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट की राशि 12 हजार 209 करोड़ 93 लाख रुपये है। इसे सात हजार नौ करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय और चार हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व व्यय में वि...

जुलाई 30, 2024 2:18 अपराह्न

views 32

केरल: वायनाड में राहत और बचाव कार्य जारी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

केरल के वायनाड में राहत और बचाव कार्यो में मदद के लिए मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (एमईजी), बेंगलुरु से सेना के जवानों को भेजा जा रहा है, जहां आज सुबह हुए भारी भूस्खलन में कई लोगों की जान चली गई। एमईजी चूरलमाला क्षेत्र में एक वैकल्पिक पुल के निर्माण में मदद करेगा, जो अचानक बाढ़ में बह गया। केरल के मुख्य...

जुलाई 30, 2024 2:10 अपराह्न

views 28

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज असम के नये राज्यपाल के रूप में ली शपथ

  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज असम के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई ने नये राज्यपाल को पद की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगी भी मौजूद थे। श्री आचार्य इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल के...

जुलाई 30, 2024 12:43 अपराह्न

views 32

केरल: वायनाड में भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, 66 से अधिक घायल

केरल में तेज बारिश के कारण वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टमाला और चूरामला क्षेत्रों में तबाही मच गई। आज तड़के हुए एक भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मृत्‍यु हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन में घायल हुए 66 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित क्षेत...

जुलाई 30, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 36

केरल: गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की

  गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायनाड में भूस्खलन की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल इलाके में युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चला रहा है। श्री शाह ने घ...