राष्ट्रीय

नवम्बर 20, 2025 9:36 अपराह्न

views 36

केंद्र ने भारतीय जल क्षेत्र में संचालित सभी भारतीय जहाजों के लिए दशकों पुरानी SLP आवश्यकताएँ समाप्त कीं

 केन्‍द्र ने आज भारतीय जल क्षेत्र में विशेष रूप से संचालित होने वाले सभी भारतीय जहाजों के लिए साईन-ऑन, साईन-ऑफ और तट अवकाश पत्र-एसएलपी की दशकों पुरानी आवश्‍यकताओं को समाप्‍त कर दिया है। एक विज्ञप्‍ति में गृह मंत्रालय ने बताया है कि इसने बंदरगाह सीमाओं के भीतर संचालित भारतीय ध्वज वाले तटीय जहाजों, ड्...

नवम्बर 20, 2025 10:04 अपराह्न

views 154

एनआईए ने दिल्ली के लाल किला आतंकी घटना में शामिल चार और मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण- एनआईए ने आज दिल्‍ली के लाल किले की आतंकी घटना में संलिप्‍त चार और मुख्‍य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि पटियाला हाऊस कोर्ट के जिला सत्र न्‍यायाधीश के आदेश पर चारों आरोपियों को एजेंसी ने जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर से हिरासत में लिया है। एजेंसी ...

नवम्बर 20, 2025 10:07 अपराह्न

views 5.4K

जनता दल यूनाइटेड प्रमुख नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने

जनता दल यूनाइटेड प्रमुख नीतीश कुमार ने आज सुबह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित ...

नवम्बर 20, 2025 10:01 अपराह्न

views 145

विधेयकों को मंजूरी देने के लिए राष्‍ट्रपति और राज्‍यपालों पर समयसीमा लागू नहीं की जा सकती: सर्वोच्‍च न्‍यायालय

 सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा है कि संविधान के अंतर्गत विधेयकों को स्‍वीकृति देने के राष्ट्रपति और राज्यपाल के निर्णयों के लिए न्यायालय कोई समय-सीमा तय नहीं कर सकता। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य विधानसभाओं से पारित विधेयकों पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति और राज्यपालों पर समय-सीमा तय करने के बारे में अपना...

नवम्बर 20, 2025 9:18 अपराह्न

views 48

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक: अक्टूबर में बुनियादी ढांचा उत्पादन वार्षिक आधार पर स्थिर

आठ प्रमुख उद्योगों - आईसीआई के संयुक्त सूचकांक द्वारा मापा गया भारत का बुनियादी ढाँचा उत्पादन इस वर्ष अक्टूबर में वार्षिक आधार पर स्थिर रहा। सितंबर की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 3 दशमलव 3 प्रतिशत कर दिया गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी अनंतिम आँकड़ों के अनुसार, उर्वरक, इस्पात, सीमे...

नवम्बर 20, 2025 9:13 अपराह्न

views 30

ईडी की विशेष कार्यबल ने नवी मुंबई, पुणे, चेन्नई और भुवनेश्वर में 1,400 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ कुर्क कीं

प्रवर्तन निदेशालय के एक विशेष कार्य बल ने नवी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी और मिलेनियम बिज़नेस पार्क में कई इमारतों के साथ-साथ पुणे, चेन्नई और भुवनेश्वर में लगभग एक हजार चार सौ करोड़ रुपये मूल्य की ज़मीन और इमारतें कुर्क की हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये कुर्कियाँ रिलायंस अनिल अंबानी ...

नवम्बर 20, 2025 8:46 अपराह्न

views 39

वाणिज्य मंत्रालय ने पीएम गतिशक्ति के तहत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा हेतु नेटवर्क योजना समूह की 102वीं बैठक आयोजित की

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की समीक्षा के लिए नेटवर्क योजना समूह की 102वीं बैठक आयोजित की। बैठक में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की राजमार्ग परियोजना और दो रेल परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया, जो एकीकृत बहु-मॉडल बुनियादी ढाँचे, आर्थिक और ...

नवम्बर 20, 2025 8:40 अपराह्न

views 61

डीआरडीओ तथा फ्रांस के डीजीए ने रक्षा अनुसंधान और विकास में सहयोग को प्रगाढ़ बनाने संबंधी तकनीकी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन - डीआरडीओ तथा फ्रांस के रक्षा उपकरण महानिदेशालय-डीजीए ने आज रक्षा अनुसंधान और विकास में सहयोग को प्रगाढ़ बनाने संबंधी तकनीकी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।   रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस सामरिक साझेदारी का उद्देश्‍य भविष्‍य की रक्षा चुनौतियों के लिए नवाचारी समाधान विकस...

नवम्बर 20, 2025 7:08 अपराह्न

views 97

56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोआ में शुरू

56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज गोआ में शुरू हो गया। यह आठ दिवसीय महोत्‍सव 28 नवंबर तक चलेगा। भारत और दुनिया भर के फिल्म निर्माता, कलाकार और फिल्म प्रेमी एशिया के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में एकत्रित हुए हैं।  फिल्‍मोत्‍सव वैश्विक सिनेमा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नई ...

नवम्बर 20, 2025 6:53 अपराह्न

views 88

नौसेना नवाचार व स्वदेशीकरण संगोष्ठी ‘स्वावलंबन 2025’ का चौथा संस्करण 26 नवंबर से नई दिल्ली में शुरू होगा

भारतीय नौसेना की नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन संगोष्ठी-स्वावलंबन 2025 का चौथा संस्करण 26 नवंबर से नई दिल्ली में शुरू होगा।  नई दिल्ली में आज एक पूर्वावलोकन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, नौसेना उप प्रमुख, वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने कहा कि स्वावलंबन 2025 भारतीय नौसेना के नवाचारों और स्वदेशीक...