राष्ट्रीय

दिसम्बर 23, 2025 8:35 पूर्वाह्न

views 76

बिहार के अलग-अलग स्‍थानों पर आज ठंड रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बिहार के अलग-अलग स्‍थानों पर आज ठंड की स्थिति रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने पंजाब में अलग-अलग स्‍थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश...

दिसम्बर 23, 2025 8:21 पूर्वाह्न

views 132

भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच एफटीए वार्ता के बाद भारत द्वारा न्यूजीलैंड निर्यातित माल पर नहीं लगेगा शुल्क

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता-(एफटीए) वार्ता के बाद भारत द्वारा न्यूजीलैंड को निर्यात किए जाने वाले माल पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। यह मुक्त व्यापार समझौता न्यूजीलैंड में भारतीय निर्यात के लिए बाजार पहुंच और शुल्‍क वरीयताओं को बढ़ाता है तथा व्यापक ओशिनिया और प्रशांत द्वीप बाज...

दिसम्बर 23, 2025 8:15 पूर्वाह्न

views 101

नवंबर महीने में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में पिछले वर्ष की तुलना में 1.8% की वृद्धि दर्ज

इस वर्ष नवंबर महीने में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में 1.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि सीमेंट, इस्‍पात, उर्वरक और कोयले के उत्‍पादन में नवंबर महीने में सकारात्‍मक वृद्धि दर्ज हुई है।   मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष ...

दिसम्बर 23, 2025 7:58 पूर्वाह्न

views 310

तेलंगाना: ग्राम पंचायत चुनावों में निर्वाचित सरपंचों और वार्ड सदस्‍यों ने ग्रहण किया अपना कार्यभार

तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनावों में हाल ही में निर्वाचित सरपंचों और वार्ड सदस्‍यों ने कल अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 12728 ग्राम पंचायतों में से 11497 सरपंचों का चुनाव तीन चरणों में हुआ। 1205 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए, जबकि कुछ अन्य पंचायतों में या तो नामांकन नहीं हुए या चुनाव स्थगित कर दिए ...

दिसम्बर 23, 2025 8:17 पूर्वाह्न

views 55

देश में इस वर्ष अब तक 580 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में रबी फसल बोई गई: कृषि मंत्रालय

देश में इस वर्ष अब तक 580 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में रबी फसल बोई गयी है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 8 लाख हेक्टेयर अधिक है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस महीने की 19 तारीख तक रबी फसलों के अंतर्गत की गई बुआई की प्रगति की रिपोर्ट जारी की।   मंत्रालय ने बताया कि पिछले...

दिसम्बर 23, 2025 7:16 पूर्वाह्न

views 81

11 वर्षों में नरेन्‍द्र मोदी सरकार में देश की स्वास्थ्य सेवाओं में आया बड़ा बदलाव: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि पिछले 11 वर्षों में नरेन्‍द्र मोदी सरकार के अंतर्गत देश के स्वास्थ्य सेवा परिदृश्‍य में बड़ा बदलाव आया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणालियों से लेकर सभी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भरपूर प्रयास ...

दिसम्बर 23, 2025 6:54 पूर्वाह्न

views 60

सरकार ने कहा एफआरआई की मदद से 6 महीनों में रोकी गई 660 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी

सरकार ने वित्‍तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक-एफआरआई की सहायता से सिर्फ छह महीनों में छह सौ साठ करोड़ साइबर धोखाधड़ी नुकसान को रोक दिया है। संचार मंत्रालय ने बताया कि एक हजार से अधिक बैंकों, थर्ड पार्टी आवेदन प्रदाताओं और भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों ने डिजिटल इटेंलिजेंस प्‍लेटफॉर्म-डीआईपी का इस्‍तेमाल करके एफ...

दिसम्बर 22, 2025 10:07 अपराह्न

views 137

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में घरेलू मांग में मजबूती के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज़ वृद्धि: आरबीआई

भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में घरेलू मांग में मजबूती के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले छह तिमाहियों में सबसे तेज़ वृद्धि हुई है। जुलाई से सितंबर के बीच भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर छह तिमाहियों में सबसे अधिक आठ दशमलव दो प्रतिशत रही। पिछली तिमाही में ...

दिसम्बर 22, 2025 10:03 अपराह्न

views 137

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित थे। मुख्‍यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। सोशल मीडिया पर श्री शाह ने कहा कि राष्‍ट्रीय...

दिसम्बर 22, 2025 9:15 अपराह्न

views 35

देश में इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करने की जरूरत: स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज कहा कि पूरे देश में इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में 'इन्फ्लूएंजा की तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए अंतर-मंत्रालयी और अंतर-क्षेत्रीय तालमेल को मज़बूत करना' विषय पर आयोजित दो...