राष्ट्रीय

दिसम्बर 26, 2025 1:43 अपराह्न

views 57

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के सर्वोच्च साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के सर्वोच्च साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि साहिबजादों की अटूट आस्था और वीरता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी। उन्‍होंने कहा कि इतनी कम उम्र में सत्य, धर्म और न्याय के ...

दिसम्बर 26, 2025 1:40 अपराह्न

views 456

राष्ट्रपति मुर्मु ने वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ये पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को...

दिसम्बर 26, 2025 1:40 अपराह्न

views 715

वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्‍य को साकार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाएंगे: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्‍य को साकार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाएंगे। डीडी न्यूज से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के लिए व...

दिसम्बर 26, 2025 1:46 अपराह्न

views 42

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के 20 विजेताओं से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में चौथे वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के बीस विजेताओं से बातचीत की। उन्‍होंने बच्चों की जीवन की कहानियाँ सुनीं। ये पुरस्कार वीरता, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और कला के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

दिसम्बर 26, 2025 12:14 अपराह्न

views 68

गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि अमर शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशवासियों का बदला लेने में अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने गदर आंदो...

दिसम्बर 26, 2025 12:11 अपराह्न

views 137

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। तीन दिन के इस सम्‍मेलन में श्री मोदी कल और रविवार को भी शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्‍य सतत बातचीत के माध्यम से केंद्र और राज्यों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री के सहकारी संघवाद ...

दिसम्बर 26, 2025 12:49 अपराह्न

views 75

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा की प्रगति को गति देने और सामाजिक कार्यों के लिए श्री सेन को हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी ने दुख की इस घड़ी में दिवंगत नेता के परिवार और प...

दिसम्बर 26, 2025 11:48 पूर्वाह्न

views 45

गृह मंत्री अमित शाह ने वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों के बलिदान को याद किया

गृह मंत्री अमित शाह ने वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों के बलिदान को याद किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि साहिबजादों की वीरता की गाथा मातृभूमि के लिए बलिदान, समर्पण और शहादत का पर्याय है।

दिसम्बर 26, 2025 11:44 पूर्वाह्न

views 35

सरकार जीवन की सुगमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार जीवन की सुगमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि भविष्‍य में सुधार की गति और अधिक उत्‍साह से आगे बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर माई गॉव इंडिया की पोस्‍ट को साझा करते हुए श्री मोदी ने उल्‍लेख किया कि जटिलता के स्‍थान पर परिणामों पर केंद्रित सुधार से व...

दिसम्बर 26, 2025 10:28 पूर्वाह्न

views 117

प्रधानमंत्री मोदी ने संथाली भाषा में संविधान के प्रकाशन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संथाली भाषा में संविधान के प्रकाशन की सराहना की है। इसका विमोचन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इससे संवैधानिक जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को संथाली संस्कृति और राष्ट्रीय प्र...