राष्ट्रीय

फ़रवरी 3, 2026 6:27 अपराह्न

views 63

पीएम किसान योजना के अंतर्गत 21 किस्तों में किसानों को वितरित किए गए 4 लाख करोड़ रुपये

सरकार ने प्रधानमंत्री-किसान योजना के अंतर्गत 21 किस्तों में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है। कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना में प्रति वर्ष 6 हजार रुपये का वित्तीय लाभ तीन बराबर किस्तों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण...

फ़रवरी 3, 2026 6:22 अपराह्न

views 71

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम देखने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखने का आग्रह किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ बातचीत करना ऊर्जापूर्ण रहा। उन्‍होंने परीक्षार्थियों से तनाव रहित होकर परीक्षाएं देने, चुनौतियों से निपटने के व्‍यवहारिक तरीके अपना...

फ़रवरी 3, 2026 7:08 अपराह्न

views 61

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज फिर शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के घनश्याम तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है और 9...

फ़रवरी 3, 2026 5:54 अपराह्न

views 37

महिला और बाल विकास मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में लिया भाग

महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने समावेशी और अधिकार-आधारित सामाजिक विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भार...

फ़रवरी 3, 2026 5:46 अपराह्न

views 165

केंद्रीय बजट में 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव

केंद्रीय बजट में सरकार ने धोलावीरा, लोथल, राखीगढ़ी, आदिचनल्लूर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह महल सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को जीवंत और सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा ...

फ़रवरी 3, 2026 5:30 अपराह्न

views 31

भारत-अमरीका व्यापार समझौता ऐतिहासिक: राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला

राज्यसभा सांसद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री श्रृंगला ने कहा कि 18 प्रतिशत बाजार पहुंच दर के साथ भारत अपने सभी प्रतिस्पर्धियों चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान से बेह...

फ़रवरी 3, 2026 5:23 अपराह्न

views 36

भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योंपो जेम शेरिंग ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की

भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योंपो जेम शेरिंग ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और ऊर्जा राज्‍य मंत्री श्रीपद नाइक से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। विद्युत मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने...

फ़रवरी 3, 2026 4:40 अपराह्न

views 40

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते की सराहना की

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते की सराहना की। उन्‍होंने इसे देश के प्रौद्योगिकी आधारित विकास के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि भारत के तेजी से बढ़ते सॉफ्टवेयर और सेवा क्षेत्रों को नई शक्ति प्रदान करते हुए, भारत-अमरीका व्यापार समझौता देश को नए...

फ़रवरी 3, 2026 4:03 अपराह्न

views 44

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पुनः शुरू

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पुनः शुरू हो गई है। यह प्रस्ताव कल मनोनीत सांसद सी. सदानंदन मास्टर ने प्रस्तुत किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। दोपहर 2 बजे जब लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ...

फ़रवरी 3, 2026 2:29 अपराह्न

views 73

रेल मंत्री ने की मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना की दूसरी पर्वतीय सुरंग के निर्माण की घोषणा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना की दूसरी पर्वतीय सुरंग के सफल निर्माण की घोषणा की। यह देश के महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर श्री वैष्णव ने बताया कि पालघर में दूसरी पर्वतीय सुरंग का निर्माण कार्य...