राष्ट्रीय

फ़रवरी 5, 2026 7:41 पूर्वाह्न

views 68

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा पर, आज सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा में अपने गृह जिले मयूरभंज के दौरे पर हैं। वे आज शाम सिमिलिपाल बाघ अभ्‍यारण्‍य जायेंगी। राज्य के अपने छह दिवसीय दौरे के पांचवें दिन वे आज सुबह रायरांगपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।   इसके बाद में राष्‍ट्रपति अपने पैतृक गांव पहाड़पुर जाएंगी, जहां वे ...

फ़रवरी 5, 2026 7:30 पूर्वाह्न

views 113

प्लास्टइंडिया 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू, 2000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां होंगी शामिल

विश्‍व की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक प्लास्टइंडिया 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया है कि इस आयोजन में दो हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि यह आयोजन व्यापार, प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और पर्यटन ...

फ़रवरी 5, 2026 7:14 पूर्वाह्न

views 209

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा-विकास पर होगी हितधारकों से बैठक

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर आज जम्‍मू-कश्‍मीर जाएंगे। वे सुरक्षा स्थिति की व्‍यापक समीक्षा करेंगे, विकास परियोजनाओं का आकलन करेंगे और राजनीतिक हितधारकों के साथ बैठक करेंगे। श्री शाह शाम पांच बजे जम्‍मू पहुंचेंगे और राजनेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके, सुरक्षा एजेंसियों के साथ कानून...

फ़रवरी 4, 2026 10:37 अपराह्न

views 109

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची एसआईआर याचिका पर आयोग और CEC को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर से संबंधित एक याचिका के संबंध में निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को नोटिस जारी कर इस महीने की 9 तारीख तक जवाब देने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और विपुल एम. ...

फ़रवरी 4, 2026 10:29 अपराह्न

views 81

राम मोहन नायडू ने ड्रोन निर्माण और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज ड्रोन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास तथा घटक निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्‍होंने उद्योग जगत के हितधारकों से प्राप्त सुझावों का भी आकलन किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वदेशी ड्रोन प्रौद्योगिकियों के लिए निवेश और बुनियादी ढां...

फ़रवरी 4, 2026 10:26 अपराह्न

views 84

आरबीआई की द्विमासिक बैठक मुंबई में शुरू

भारतीय रिज़र्व बैंक की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की प्रमुख ब्याज दरों पर विचार-विमर्श के लिए द्विमासिक बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्‍यक्षता में आयोजित इस बैठक के निर्णय की घोषण शुक्रवार को की जाएगी। अर्थशास्त्रियों का मानना ​​है कि रिजर्व बैंक ब्‍याज द...

फ़रवरी 4, 2026 10:25 अपराह्न

views 39

चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र के कच्चे तंबाकू उत्पाद शुल्क हटाने का स्वागत किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार द्वारा बिना ब्रांड वाले कच्चे तंबाकू पर उत्पाद शुल्क समाप्‍त करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से तंबाकू किसानों को उपज का बेहतर दाम मिलेगा। श्री नायडू ने कहा कि इससे व्यापारियों और निर्यातकों को भी लाभ होगा। उन्ह...

फ़रवरी 4, 2026 9:55 अपराह्न

views 51

भारत-अमरीका समझौते से सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों और उद्योग जगत को नए अवसर मिलेंगे: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज स्पष्ट किया कि भारत-अमरीका व्यापार समझौते में सरकार ने उर्वरक और कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री गोयल ने राज्यसभा में कहा कि यह समझौता लघु और मध्यम व्यापारियों, एम.एस.एम.ई. उद्यमों, कुशल श्रमिको...

फ़रवरी 4, 2026 9:41 अपराह्न

views 71

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, हंगामे के कारण कार्यवाही हुई स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही आज लगातार तीसरे दिन भी बाधित रही। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस-टी.एम.सी. और अन्य विपक्षी दलों ने अमरीका-भारत व्यापार समझौते और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तीन बार स्‍थगन के बाद लोकसभा क...

फ़रवरी 4, 2026 9:43 अपराह्न

views 639

भारतीय जनता पार्टी के युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के युमनाम खेमचंद सिंह ने आज राज्‍य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।   प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर युम्नाम खेमचंद सिंह को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने न...