राष्ट्रीय

जून 17, 2024 9:23 पूर्वाह्न

views 33

थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

  थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कल नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई दो समीक्षा बैठकों में शामिल हुए थे। जनरल मनोज पांडे इस वर्ष 30 जून को...

जून 17, 2024 9:22 पूर्वाह्न

views 32

अमरीका और भारत के रणनीतिक साझेदारी फोरम की 7वीं वार्षिक लीडरशिप शिखर बैठक आज वांशिगटन में शुरू होगी

लोकसभा चुनाव के बाद पहले उच्‍चस्‍तरीय अमरीका-भारत संवाद के तहत दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी फोरम की सातवीं वार्षिक लीडरशिप शिखर बैठक आज शाम वाशिंगटन में शुरू होगी। बैठक में दोनों देशों के नीति निर्माताओं, व्यवसाय जगत प्रमुखों, राजनीतिज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख हितधारकों को विचार-विमर्श का...

जून 17, 2024 12:14 अपराह्न

views 25

आज मनाया जा रहा है त्याग और बलिदान का त्योहार ईद उल-अजहा

त्याग और बलिदान का त्योहार ईद उल-अजहा यानी बकरीद आज मनाई जा रही है। इस अवसर पर ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। दिल्‍ली में मुख्य नमाज जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में होगी।  

जून 17, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 31

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 30 तारीख को आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 111वीं कड़ी होगी। श्री मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह पहला 'मन की बात' कार्यक्रम होगा।   श्रोता टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 के माध्यम...

जून 17, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 24

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कल नई दिल्‍ली में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री रिजिजू ने कहा कि श्री खरगे ने अपने जीवन के अनेक महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। उन्‍होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष राष्ट्रहित में साथ मिलकर काम क...

जून 17, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 28

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी ईद उल-अजहा की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद उल-अजहा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।   राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद उल-अजहा का त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है और लोगों को मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है...

जून 16, 2024 9:14 अपराह्न

views 25

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का पवित्र त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार लोगों को मानवता की निस...

जून 16, 2024 9:10 अपराह्न

views 12

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग अपने साप्‍ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में कल रात साढे़ नौ बजे से “स्वास्थ्य और कुशलता के लिए योग” विषय पर चर्चा प्रसारित करेगा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग अपने साप्‍ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में कल रात साढे़ नौ बजे से "स्वास्थ्य और कुशलता के लिए योग" विषय पर चर्चा प्रसारित करेगा। इसमें मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्‍थान के योग विशेषज्ञ डाक्‍टर सुरक्षित गोस्‍वामी और योग थिरेपी कार्यक्रम अधिकारी डॉक्‍टर ईश्‍वर एन. आच...

जून 16, 2024 8:39 अपराह्न

views 20

संसद भवन परिसर में नवनिर्मित प्रेरणा स्‍थल का उद्घाटन

उपराष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड ने आज शाम संसद भवन परिसर में नवनिर्मित प्रेरणा स्‍थल का उद्घाटन किया। प्रेरणा स्‍थल को इस तरीके से विकसित किया गया है कि संसद भवन परिसर में आगन्‍तुक सरलता से महान नेताओं और स्‍वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं एक स्‍थान पर ही देख सकें। आगन्‍तुकों को इनके...

जून 16, 2024 8:37 अपराह्न

views 19

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी में बहुत सुधार किए जाने की जरूरत है- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज कहा कि इस वर्ष राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट के आयोजन में अनियमितताओं के लिए दोषी पाए जाने वाले राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी के किसी भी अधिकारी को बख्‍शा नहीं जाएगा। श्री प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर में संवाददाताओं से कहा कि दो स्‍थानों पर अनियम...