केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट के आयोजन में अनियमितताओं के लिए दोषी पाए जाने वाले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
श्री प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर में संवाददाताओं से कहा कि दो स्थानों पर अनियमितता बरतने की घटनाएं सामने आई हैं। सरकार इस बारे में चिंतित है और कोई भी अपराधी छोडा नहीं जाएगा।
श्री प्रधान ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की सिफारिश पर एक हजार पांच सौ 63 छात्रों की परीक्षा फिर से कराने के आदेश दिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में बहुत सुधार किए जाने की जरूरत है।