राष्ट्रीय

जून 17, 2024 6:52 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिरिल रामफोसा को दोबारा दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिरिल रामफोसा को दोबारा दक्षिण अफ्रीका का राष्‍ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर श्री मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए वह भविष्‍य में श्री रामफोसा के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

जून 17, 2024 9:26 अपराह्न

views 15

गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज नई दिल्‍ली में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज नई दिल्‍ली में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक में श्री शाह ने मणिपुर में शांति और सौहार्द बहाल करने के लिए केन्‍द्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि आवश्‍यकता पड़ने पर बलों की संख्‍या बढ़ाई भ...

जून 17, 2024 6:31 अपराह्न

views 16

‘मिशन लाइफ’ नामक एक विशेष पैकेज प्रस्‍तुत करेगा मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 18वां संस्करण

टिकाऊ जीवन शैली को प्रोत्‍साहन देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिक जिम्मेदारी की भावनोत्‍पत्ति के प्रयास में, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) का 18वां संस्करण "मिशन लाइफ" नामक एक विशेष पैकेज प्रस्‍तुत करेगा। सीएमएस वातावरण द्वारा प्रस्तुत इस संग्रह में पांच विचारपूर्वक चुनी गई फ़ि...

जून 17, 2024 6:18 अपराह्न

views 20

जम्‍मू-कश्‍मीर के अरगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्‍मू-कश्‍मीर में बांदीपुरा जिले के अरगाम में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।       पुलिस अधिकारियों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की ओर से अरगाम में संयुक्‍त अभियान चला...

जून 17, 2024 12:58 अपराह्न

views 33

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की। डॉक्टर जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों के बीच व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-अ...

जून 17, 2024 12:52 अपराह्न

views 39

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना काफी दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्‍होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।   श्री म...

जून 17, 2024 1:14 अपराह्न

views 36

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दुख व्यक्त किया है।   राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रेल दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु दुखद है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। राष्ट्रपति न...

जून 17, 2024 12:33 अपराह्न

views 31

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार

कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा आज देश के विभिन्न हिस्सों में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने आज सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।   दिल्ली की जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में भी लोगों ने एकत्रित होकर ईद मनाई। इस अवसर पर इमामों ...

जून 17, 2024 8:47 अपराह्न

views 29

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्‍सप्रेस दुर्घटना, 9 की मौत और 60 घायल

पश्चिम बंगाल में न्‍यू जलपाईगुड़ी के पास आज सुबह कंचनजंगा एक्‍सप्रेस और एक मालगाड़ी में टक्‍कर हो जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। ये हादसा न्यू जलपाईगुड़ी से करीब सात किलोमीटर दूर रंगापानी स्‍टेशन के पास हुआ। इसमें रेलगाड़ी के दो पिछले डिब्‍बे पटरी से उतर गए। कंचनजंगा एक्‍सप्रेस अगरत...

जून 17, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 31

पश्चिम बंगाल के रंगापानी रेलवे स्टेशन पर कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी

पश्चिम बंगाल के रंगापानी रेलवे स्टेशन पर आज एक मालगाड़ी की कंचनजंगा एक्सप्रेस से टक्कर हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाडी सिग्नल से आगे निकल गई और कंचनजंगा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से से टकरा गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम और 15 एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर प...