राष्ट्रीय

जून 17, 2024 11:00 पूर्वाह्न

views 32

मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज उच्च स्तरीय बैठक करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र, राज्य सरकार, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

जून 17, 2024 10:52 पूर्वाह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भद्रासन का वीडियो साझा किया

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर भद्रासन करते हुए अपना एक वीडियो पोस्‍ट किया। वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भद्रासन जोड़ों को मजबूत करने और घुटनों में दर्द को कम करने के लिए कारगर है, साथ ही पेट के ...

जून 17, 2024 10:50 पूर्वाह्न

views 26

अग्निपथ योजना को सैनिक सम्मान योजना के रूप में पुनः शुरु करने का दावा करने वाले व्हाट्सएप संदेश को केंद्र सरकार ने फर्जी बताया

केंद्र सरकार ने उस व्हाट्सएप संदेश को फर्जी बताया है जिसमें यह दावा किया गया है कि अग्निपथ योजना को सैनिक सम्मान योजना के रूप में पुनः शुरू किया गया है। इस फर्जी संदेश में दावा किया गया है कि इस योजना में कई बदलाव करते हुए इसे फिर से शुरू किया गया है।     इन बदलावों में ड्यूटी की अवधि को सात वर्ष तक...

जून 17, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 33

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद के पवित्र मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का यह अवसर समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने सभी के सुखी और स्वस्थ रहने की कामना की। Greetings on Eid-ul-Adha! May this special occasion fur...

जून 17, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 38

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी, आज दिखाई जाएंगी कई फिल्में

वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्मों का 18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी है। महोत्‍सव में आज फ्रॉम द शैडोज़, डिप्ड इन ब्लैक, संडे मॉर्निंग, हाउस ऑफ एक्जिस्टेंस, अवर, सिबुक, फ्लॉवरिंग मैन, लेटर टू ए पिग, द बॉक्स सहित कई फिल्में दिखाई जाएंगी।     सुबह के सत्र में 'अनलॉकिंग द फ...

जून 17, 2024 9:40 पूर्वाह्न

views 38

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में आज भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ और पश्चिम बंगाल के विभिन्‍न हिस्‍सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, जम्‍मू, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कल...

जून 17, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 21

आकाशवाणी के साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में आज ‘स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए योग’ विषय पर होगी चर्चा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में आज "स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए योग" विषय पर चर्चा प्रसारित करेगा। योग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरक्षित गोस्वामी और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग थेरेपी विभाग के डॉक्टर ईश्वर एन. आचार्य योग के विभिन्न पहलुओं तथा इसके महत्व और ल...

जून 17, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 33

भारत और अमरीका के बीच आज नई दिल्‍ली में शुरू होगी महत्‍वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल पर दूसरी वार्षिक बैठक

भारत और अमरीका के बीच महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल पर दूसरी वार्षिक बैठक आज नई दिल्‍ली में शुरू होगी। दो दिन की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्य रूप से प...

जून 17, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 20

देश के कपड़ा निर्यात में इस वर्ष मई महीने में 9.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

देश के कपड़ा निर्यात में इस वर्ष मई महीने में 9.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दुनिया के प्रमुख बाजारों में प्रतिकूल आर्थिक स्थितियों के बावजूद यह वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान भारत से वस्‍त्र निर्यात में भी 9.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मई ...

जून 17, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 18

गहन समुद्र मिशन वाला छठा देश बनने जा रहा है भारत: पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह

पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत गहरे समुद्र मिशन वाला छठा देश बनने जा रहा है। नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की 100 दिन की योजना पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक में डॉक्टर सिंह ने गहन समुद्र मिशन की प्रगति पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्‍होंने...