राष्ट्रीय

अगस्त 1, 2024 1:55 अपराह्न

views 20

केरल: वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी

केरल में वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहतकर्मी तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस जिले में मंगलवार को एक भयानक भूस्खलन के कारण जान—माल की काफी क्षति हुई है। राहतकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में जमे मलबे के ढेर में दबे जीवित बचे लोगों और मृतकों की तलाश कर रहे हैं। जंगलों की सीमा...

अगस्त 1, 2024 1:44 अपराह्न

views 38

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन’ का उद्घाटन किया

  संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन' का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य हितधारकों द्वारा संग्रहालय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है।   उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ...

अगस्त 1, 2024 1:42 अपराह्न

views 24

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार से वायनाड भूस्खलन को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की

  कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने आज सरकार से वायनाड भूस्खलन को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की। संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में श्री थरूर ने कहा उन्‍होंने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्‍होंने कहा कि अगर सरकार इसे गंभीर श्रेणी की प्राकृतिक आपदा घोषित करती...

अगस्त 1, 2024 1:39 अपराह्न

views 28

देश के 15 हवाई अड्डों पर कार्यान्वित कर दी गई है डिजीयात्रा: नागर विमानन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू

नागर विमानन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने कहा है कि डिजीयात्रा देश के 15 हवाई अड्डों पर कार्यान्वित कर दी गई है। लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍नों का उत्‍तर देते हुए श्री नायडू ने कहा कि डिजीयात्रा की सुविधाएं हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए निर्बाध सेवा है। उन्‍होंने कहा कि डिजीयात...

अगस्त 1, 2024 1:13 अपराह्न

views 31

भारत ने श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज के भारतीय मछुआरों की नाव से टकराने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत पर श्रीलंका के राजदूत को तलब किया

भारत ने श्रीलंका के नौसैनिक जहाज के भारत की मछली पकड़ने वाली नाव से टकराने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत पर आज श्रीलंका के राजदूत को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय में बुलाकर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। मंत्रालय न...

अगस्त 1, 2024 1:56 अपराह्न

views 66

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आरक्षण के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के भीतर उप-वर्गीकरण की अनुमति दी

  भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व में सर्वोच्‍च न्‍यायालय में सात न्यायाधीशों की एक पीठ ने आज राज्य के विधानमंडल द्वारा अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के भीतर उप-वर्गीकरण की अनुमति देने संबंधी फैसला सुनाया। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 2004 के ईवी चिन्नैया के फैसले को छ...

अगस्त 1, 2024 1:07 अपराह्न

views 19

नई दिल्‍ली में संपन्न हुई भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्यतंत्र की 30वीं बैठक

  भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्यतंत्र (डब्‍ल्‍यूएमसीसी) की 30वीं बैठक कल नई दिल्‍ली में संपन्न हुई। बैठक में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) गौरांग लाल दास ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के विदेश मंत्रालय में सीमा औ...

अगस्त 1, 2024 12:53 अपराह्न

views 38

गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली

गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनाती सहित केंद्र सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

अगस्त 1, 2024 12:50 अपराह्न

views 10

केरल: एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर वायनाड में बचाव और राहत अभियान चला रही है वायुसेना

केरल के वायनाड में वायुसेना राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव और राहत अभियान चला रही है।   वायुसेना के सी-17 विमान ने प्रभावित इलाकों में चिकित्सा सहायता और बचाव कार्यों के लिए अन्य आवश्यक उपकरणों सहित 53 मीट्रिक टन आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की है। एएन-32 और सी-13...

अगस्त 1, 2024 12:40 अपराह्न

views 19

एनपीसीआई ने संभावित रैंसमवेयर हमले को देखते हुए सी-ऐज प्रौद्योगिकी लिमिटेड के साथ अस्‍थायी रूप से संपर्क तोड़ा

  भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने संभावित रैंसमवेयर हमले को देखते हुए प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता सी-ऐज प्रौद्योगिकी लिमिटेड के साथ संपर्क को अस्थायी रूप से तोड़ दिया है। एनपीसीआई ने बताया कि इस अलगाव की अवधि के दौरान कंपनी एनपीसीआई द्वारा संचालित खुदरा भुगतान प्रणाली तक पहुंच स्थापित नहीं ...