अप्रैल 24, 2026 6:52 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन और अश्विनी वैष्णव ने अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए खतरों की समीक्षा की गई। 
 
वित्त मंत्री ने कहा कि एआई से जुड़े खतरे नए और गंभीर हैं, इसलिए बैंकों को ज्यादा सतर्क रहने और बेहतर तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने बैंकों को साइबर सुरक्षा मजबूत करने, विशेषज्ञों की मदद लेने और अपने सिस्टम की लगातार निगरानी करने की सलाह दी।
 
आगे उन्होंने बैंकों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर हमले की जानकारी तुरंत संबंधित एजेंसियों को दें और उनके साथ तालमेल बनाए रखें। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि ग्राहकों के डेटा और बैंकिंग प्रणाली को सुरक्षित रखने के लिए पहले से ही एहतियाती कदम उठाना बेहद जरूरी है।