अप्रैल 24, 2026 7:03 पूर्वाह्न

printer

आज लखनऊ में उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन का आयोजन करेगा कृषि मंत्रालय

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय आज लखनऊ में उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन का आयोजन करेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मेलन कृषि को नए विचारों, नई तकनीकों और नए बाजारों से जोड़ने का एक मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन में नकली कीटनाशकों और उर्वरकों पर नियंत्रण, उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक, वितरण प्रणालियों में सुधार और संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। उम्मीद है कि यह सम्मेलन उत्तर भारत के लिए कृषि प्राथमिकताओं को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और किसान-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने वाला एक सशक्त संदेश देगा।