राष्ट्रीय

अगस्त 6, 2024 8:27 पूर्वाह्न

views 20

केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने बांग्लादेश की स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की कल नई दिल्‍ली में बैठक हुई जिसमें बांग्लादेश की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और अन्य मंत्री शामिल हुए।    

अगस्त 6, 2024 12:23 अपराह्न

views 30

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की संसद को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने आज सुबह फिजी की संसद को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज फिजी के राष्‍ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। वे प्रवासी भारतीयों के साथ स्‍वागत ...

अगस्त 5, 2024 8:01 अपराह्न

views 62

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नई दिल्ली में महिलाओं के लिए डिजिटल शक्ति अभियान के अंतर्गत डिजिटल शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

  राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज नई दिल्ली में महिलाओं के लिए डिजिटल शक्ति अभियान के अंतर्गत डिजिटल शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस केन्द्र का उद्देश्य साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह केंद्र शिकायतों को दर्ज करने और उनके निपटान में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। आयोग ने कहा है कि डिजिटल अ...

अगस्त 5, 2024 7:56 अपराह्न

views 13

देश ने वित्‍त वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष के मुकाबले कोयला उत्‍पादन में 11.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है: जी किशन रेड्डी

  देश ने वित्‍त वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष के मुकाबले कोयला उत्‍पादन में 11 दशमलव सात एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। राज्‍यसभा में आज एक लिखित उत्‍तर में कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि वर्ष 2023-24 में देश में कोयला उत्‍पादन 998 मिलियन टन रहा, जबकि वित्‍त वर्ष 2022-23 में ये 893 म...

अगस्त 5, 2024 7:07 अपराह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसन्‍नता व्यक्त की है कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात अब देश के शीर्ष तीन निर्यातों में शामिल हो गया है

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसन्‍नता व्यक्त की है कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात अब देश के शीर्ष तीन निर्यातों में शामिल हो गया है। श्री मोदी ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारत की इलेक्ट्रॉनिकी को देश की युवा शक्ति क...

अगस्त 5, 2024 7:09 अपराह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए काम करना जारी रखेगी

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए काम करना जारी रखेगी। उन्‍होंने कहा कि साथ ही, आने वाले समय में राज्‍य के लोगों की आकांक्षाओं को भी पूरा करेगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि आज 5 अगस्त को संसद ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) को हटाने का न...

अगस्त 5, 2024 7:09 अपराह्न

views 17

असंगठित क्षेत्र के 50 लाख से अधिक श्रमिकों ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के लिए पंजीकरण कराया: शोभा करंदलाजे

  श्रम और रोजगार मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले महीने के अंत तक असंगठित क्षेत्र के 50 लाख से अधिक श्रमिकों ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के लिए पंजीकरण कराया है। यह योजना 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था सुरक्षा प्रदान करती है। इसे फरवरी 2019 में श...

अगस्त 5, 2024 7:11 अपराह्न

views 25

विदेशों से 2014 के बाद से अब तक 345 प्राचीन कलाकृतियां वापस लाई गई हैं: गजेन्‍द्र सिंह शेखावत

सरकार ने आज संसद में बताया कि विदेशों से 2014 के बाद से अब तक 345 प्राचीन कलाकृतियां वापस लाई गई हैं। संस्‍कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सर्वाधिक 283 प्राचीन कलाकृतियां अमरीका से वापस लाई गई हैं। ऑस्‍ट्रेलिया से 40 और युनाइटेड किंगडम से 16 कलाकृतियां पिछले दस वर्षों में भार...

अगस्त 5, 2024 7:11 अपराह्न

views 12

दो विदेशी विश्‍वविद्यालयों ने गुजरात की गिफ्ट सिटी में अपने कैम्‍पस स्‍थापित किये हैं: डॉ0 सुकना मजूमदार

  शिक्षा राज्‍यमंत्री डॉ0 सुकना मजूमदार ने कहा है कि दो विदेशी विश्‍वविद्यालयों ऑस्‍ट्रेलिया के डेकिन विश्‍वविद्यालय और वोलोंगगोंग विश्‍वविद्यालय ने गुजरात की गिफ्ट सिटी में अपने कैम्‍पस स्‍थापित किये हैं। लोकसभा में आज एक लिखित प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍होंने कहा कि डेकिन विश्‍वविद्यालय का पहल...

अगस्त 5, 2024 7:12 अपराह्न

views 17

इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण के साथ ई-वीजा सुविधा 167 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध: गजेंद्र सिंह शेखावत

  केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में बताया कि इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण के साथ ई-वीजा सुविधा 30 नामित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और 6 प्रमुख बंदरगाहों के माध्यम से 167 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है। एक लिखित उत्तर में, श्री शेखावत ने यह भी कहा कि जापान, दक्षिण कोरि...