राष्ट्रीय

अगस्त 23, 2024 6:42 अपराह्न

views 29

एफ.एस.एस.ए.आई. ने खाद्य वस्‍तु कारोबारियों-एफ.बी.ओ. और ई-कॉमर्स एफ.बी.ओ. से दूध और दुग्‍ध उत्‍पादों की सभी पैकेजिंग से ए-वन और ए-टू के बारे में सभी दावें तत्‍काल हटाने को कहा

भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण-एफ.एस.एस.ए.आई. ने खाद्य वस्‍तु कारोबारियों-एफ.बी.ओ. और ई-कॉमर्स एफ.बी.ओ. से दूध और दुग्‍ध उत्‍पादों की सभी पैकेजिंग से ए-वन और ए-टू के बारे में सभी दावें तत्‍काल हटाने को कहा है।   ए-वन और ए-टू के वर्गीकरण में दूध और दुग्‍ध उत्‍पाद घी, मक्‍खन और दही की बिक...

अगस्त 23, 2024 5:47 अपराह्न

views 16

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने तथा फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान    

केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने तथा फसल उत्‍पादकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री चौहान ने पटना में किसान संवाद के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों से संबंधित प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सभी संकल्‍प पूरे किए जा...

अगस्त 23, 2024 5:48 अपराह्न

views 16

नए आपराधिक कानून देश में औपनिवेशिक विरासत को खत्‍म करेंगे और आपराधिक न्‍याय प्रणाली को सशक्‍त बनाएंगे: उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि नए आपराधिक कानून देश में  औपनिवेशिक विरासत को खत्‍म करेंगे और आपराधिक न्‍याय प्रणाली को सशक्‍त बनाएंगे। उपराष्‍ट्रपति ने आज गांधीनगर में राष्‍ट्रीय न्‍यायिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय  के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित कर‍ते हुए कहा कि नई कानून व्‍यवस्‍था में न्‍याय...

अगस्त 23, 2024 4:45 अपराह्न

views 12

डीजीसीए ने अयोग्‍य चालक दल सदस्यों के साथ उड़ानें संचालित करने के लिए एयर इंडिया लिमिटेड पर नब्बे लाख रुपये का जुर्माना लगाया  

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय-डीजीसीए ने अयोग्‍य चालक दल सदस्यों के साथ उड़ानें संचालित करने के लिए एयर इंडिया लिमिटेड पर नब्बे लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने एयर इंडिया के परिचालन निदेशक पर छह लाख रुपये और प्रशिक्षण निदेशक पर तीन लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया है। संबंधित पायलट को ...

अगस्त 23, 2024 4:37 अपराह्न

views 16

शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्कूल सुरक्षा और सुरक्षा दिशानिर्देश-2021 लागू करने का निर्देश दिया

शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्कूल सुरक्षा और सुरक्षा दिशानिर्देश-2021 लागू करने का निर्देश दिया है। दिशानिर्देश मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO) दिशानिर्देशों के अनुरूप विकसित किए गए थे। इनमें सरकारी, सरकारी सहायता...

अगस्त 23, 2024 5:50 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में आज कीव पहुंचे        

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में आज कीव पहुंचे। प्रधानमंत्री ट्रेन से पोलैंड से कीव पहुंचे। कीव पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रीय इतिहास सं...

अगस्त 23, 2024 1:55 अपराह्न

views 16

सरकार ने एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन सहित 156 दवाओं पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन सहित 156 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि एक समीक्षा के बाद पाया गया कि इनसे स्वास्थ्य को खतरा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि इन 156 दवाओं में निश्चित मात्रा में खुराक संयोजन तर्कहीन है। मंत्रालय ने कहा कि इन दवाओं के इस्तेम...

अगस्त 23, 2024 1:50 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव का दौरा करेंगे। श्री मोदी वहां 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देंगे। इस दौरान वे उन लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे, जो सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक कमा रही हैं।   कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ढाई हजार करोड़ रुपये का एक रिवॉल्...

अगस्त 23, 2024 1:55 अपराह्न

views 18

नई दिल्ली: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार मुलाकात

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान सिक्किम राज्य से संबंधित विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

अगस्त 23, 2024 1:46 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि राष्‍ट्र को अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है। प्रधानमंत्री ने कह...