राष्ट्रीय

सितम्बर 2, 2024 5:57 अपराह्न

views 13

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की डिस्कस-थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर योगेश कथूनिया को बधाई दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की डिस्कस-थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर योगेश कथूनिया को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनका लगातार शानदार प्रदर्शन उनकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

सितम्बर 2, 2024 5:41 अपराह्न

views 20

पेरिस पैरालिंपिकः नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण-पदक जीता

पेरिस पैरालिंपिक में नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्‍होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर स्‍वर्ण जीता।     इससे पहले योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीता...

सितम्बर 2, 2024 6:06 अपराह्न

views 29

दिल्ली हाट में 14 दिवसीय प्रदर्शनी ‘छाप’ का हुआ शुभारंभ

वस्‍त्र मंत्रालय के सहयोग से राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान द्वारा आयोजित 14 दिवसीय प्रदर्शनी छाप आज दिल्ली हाट में शुरू हुई। मंत्रालय ने कहा है कि यह प्रदर्शनी संस्‍थान के विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और कारीगरों के बीच रचनात्मक सहयोग को दर्शाती है।   इस प्रदर्शनी में देश भर से आय...

सितम्बर 2, 2024 5:41 अपराह्न

views 9

दिल्ली-एम्स में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज 39वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्‍ट्रीय नेत्र बैंक की अध्यक्ष डॉ.राधिका टंडन ने सम्मेलन की अध्यक्षता की और कॉर्निया प्रत्यारोपण के महत्व और इस बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ...

सितम्बर 2, 2024 5:17 अपराह्न

views 27

पेरिस पैरालिंपिकः योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस-थ्रो एफ-56 स्पर्धा में जीता रजत-पदक

पेरिस पैरालिंपिक में योगेश कथुनिया ने आज पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। अपने पहले ही प्रयास में 42 दशमलव दो-दो मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर उन्‍होंने सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरा पैरालंपिक रजत पदक जीता।     पैरा-बैडमिंटन खिलाडी नितेश कुमार औ...

सितम्बर 2, 2024 5:10 अपराह्न

views 31

गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के कायन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को स्‍वीकृति दे दी है। इस इकाई की स्‍थापना तीन हजार 300 करोड़ रुपये के निवेश से होगी।     इसकी क्षमता 60 लाख चिप प्रतिदिन निर्माण करने की होगी। इस इकाई में बनी चिप वाहनों, उपभोक्...

सितम्बर 2, 2024 5:03 अपराह्न

views 14

महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंच गई हैं। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कोल्हापुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने करवीर निवासिनी श्री महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।   राष्‍ट्रपति महाराष्ट्र की तीन दिन की यात्रा पर हैं। राष्‍ट्रपति ...

सितम्बर 2, 2024 9:26 अपराह्न

views 25

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14,235 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 परियोजनाओं को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए 14,235 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दे दी।     मंत्रिमंडल ने दो हजार आठ सौ 17 करोड़ रुपये की लागत वाले डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दे दी है। आज नई दिल्ली में मीडिया को यह जानकारी देते हुए सू...

सितम्बर 2, 2024 2:09 अपराह्न

views 19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में भारतीय जनता पार्टी के सदस्‍यता अभियान की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दोपहर बाद नई दिल्‍ली के पार्टी मुख्‍यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता अभियान की शुरूआत करेंगे। यह अभियान नए सदस्‍यों की भर्ती और पार्टी के मौजूदा सदस्‍यों के नवीनीकरण पर ध्‍यान केंद्रित करेगा। श्री मोदी भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अपनी सदस्‍यता का नवीनीकरण...

सितम्बर 2, 2024 1:51 अपराह्न

views 10

जननायक जनता पार्टी के पूर्व नेता देवेन्द्र सिंह बबली और सुनील सांगवान भाजपा में शामिल

जननायक जनता पार्टी के पूर्व नेता देवेन्द्र सिंह बबली और सुनील सांगवान आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में इन्‍हें पार्टी में शामिल किया गया। जननायक जनता पार्टी हरियाणा में राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व पूर्व उप ...