राष्ट्रीय

सितम्बर 10, 2024 1:51 अपराह्न

views 6

सुब्रतो कप फुटबाल मैच की हिंदी और अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री प्रसारित करेगा आकाशावाणी

आकाशवाणी दिल्ली, कल सुब्रतो कप फुटबाल मैच की हिंदी और अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री प्रसारित करेगा। आंखों देखा हाल शाम पांच बजकर 45 मिनट से मैच की समाप्ति तक प्रसारित किया जाएगा।      यह प्रसारण, एफ.एम. रेनबो प्राइमरी चैनल, डीटीएच, न्यूज ऑन एआईआर मोबाइल ऐप, पीबी स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर होगा।

सितम्बर 10, 2024 1:48 अपराह्न

views 9

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क- दर और संग्रह निर्धारण नियम 2008 में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क- दर और संग्रह निर्धारण नियम, 2008 में संशोधन के लिए एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) ऑन-बोर्ड यूनिट फिटेड वाहन के लिए एक विशेष लेन बनाई जाएगी। इसमें यह भी कहा गया है कि यदि कोई व...

सितम्बर 10, 2024 1:41 अपराह्न

views 8

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। श्री धनखड़ ने आज संसद भवन में मिशन रंजन दास और राजीब भट्टाचार्य को शपथ दिलाई।

सितम्बर 10, 2024 1:20 अपराह्न

views 9

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अनुसंधान राष्‍ट्रीय रिसर्च फाउंडेशन की पहली बोर्ड बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्‍ली में नवगठित अनुसंधान राष्‍ट्रीय रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की पहली शासी बोर्ड बैठक की अध्‍यक्षता की। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान और वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित रहे।      इस फाउंडेशन की स्‍थापना राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा पर की गई थी। इ...

सितम्बर 10, 2024 1:05 अपराह्न

views 7

एम्स नई दिल्ली में हुआ समर्पित तंबाकू मुक्ति क्लिनिक का उद्घाटन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) ने आज नई दिल्‍ली में एक समर्पित तम्‍बाकू निवारण क्‍लीनिक (टीसीसी) का उद्घाटन किया। टीसीसी राष्‍ट्रीय औषध व्‍यसन उपचार केन्‍द्र (एनडीडीटीसी) और पल्मोनरी क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग के बीच एक सहयोगात्‍मक प्रयास है। इस पहल का मुख्‍य उद्देश्‍य ऐसे व्‍यक...

सितम्बर 10, 2024 12:18 अपराह्न

views 12

शिवसेना नेता सुनील प्रभु की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय आज शिवसेना नेता सुनील प्रभु की याचिका पर सुनवाई करेगा। उनकी याचिका में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष सुनील नार्वेकर के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाला गुट ही असली शिवसेना है। इस वर्ष जनवरी में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई...

सितम्बर 10, 2024 12:06 अपराह्न

views 13

मनीला में कल होगी भारत-फिली‍पींस संयुक्‍त रक्षा सहयोग समिति की पांचवी बैठक 

भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और फिली‍पींस राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय के वरिष्‍ठ अवर सचिव इरिनियो क्रूज़ एस्पिनो कल मनीला में भारत-फिली‍पींस संयुक्‍त रक्षा सहयोग समिति की पांचवी बैठक की सह-अध्‍यक्षता करेंगे।       रक्षा मंत्रालय के अनुसार श्री अरमाने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ बना...

सितम्बर 10, 2024 11:58 पूर्वाह्न

views 13

पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौटा भारतीय दल

पेरिस पैरालंपिक से भारतीय दल स्वदेश लौट आया है। नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर आज ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ भारतीय दल का शानदार स्वागत किया गया। यह देश के लिए यह एक उल्लेखनीय अभियान रहा, जिसमें भारतीय दल ने 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीतकर रिकॉर्ड ब...

सितम्बर 10, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 16

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री डॉ. सुल्तान अहमद अल जबेर से मुलाकात की

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कल नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. सुल्तान अहमद अल जबेर से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री पुरी ने कहा कि उन्होंने व्यापक भागीदारी को और मजबूत करने के उपायों पर विचार किया। दोनों देशों ...

सितम्बर 10, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 6

पीआईबी की फैक्‍ट चेक यूनिट ने स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी में दरार आने से जुड़े दावों को खारिज किया

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्‍ट चेक यूनिट ने स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी में दरार आने और इसके किसी भी समय ध्‍वस्‍त होने की आशंका से जुड़े दावों को खारिज कर दिया है। फैक्‍ट चेक यूनिट ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक चित्र साझा किया जा रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि कथित तौर पर मूर्ति के कुछ हिस्‍सो...