अक्टूबर 24, 2024 12:24 अपराह्न
13
लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है दिल्ली की वायु गुणवत्ता
दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। जिसके चलते लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 325 दर्ज किया गया, जो खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक को दर्शाता है।