राष्ट्रीय

फ़रवरी 2, 2025 3:21 अपराह्न

views 34

कोकीन के 170 कैप्सूल बरामद

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने कल लगभग एक किलो 649 ग्राम कोकीन जब्त की। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ 49 लाख रुपये है। खुफिया जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने 27 और 28 जनवरी की रात को पेरिस के रास्ते ब्राजील से आ रहे एक यात्री को गिरफ्तार किया। पांच दिन के अभियान के दौरान, कोकीन ...

फ़रवरी 2, 2025 3:15 अपराह्न

views 27

हेरोइन की खेप बरामद

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल- बीएसफ ने कल शाम सीमावर्ती जिले गुरदासपुर में दो भारतीय तस्‍करों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से हेरोइन की खेप बरामद की है। बीएसफ के सूत्रों ने बताया कि उसके चौकस जवानों ने विश्‍वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों तस्‍करों को पकड़ा। जब्‍त हेरोइन एक पैकेट में रखी...

फ़रवरी 2, 2025 2:10 अपराह्न

views 12

बसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्‍नान के पर्व पर 400 महाकुंभ विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा रेलवे

बसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्‍नान के पर्व पर रेलवे, प्रयागराज के विभिन्‍न रेलवे स्‍टेशनों से 400 महाकुंभ विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। इससे लाखों श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुव्‍यवस्थित और सुलभ बनाया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि तीसरा अमृत स्‍नान कल होगा।

फ़रवरी 2, 2025 2:08 अपराह्न

views 13

जनवरी महीने में जीएसटी के रूप में प्राप्त हुआ 1 लाख 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कुल राजस्व

इस वर्ष जनवरी महीने में वस्तु और सेवा कर - जीएसटी के रूप में एक लाख 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कुल राजस्व प्राप्त हुआ है। यह जनवरी 2024 की तुलना में 12.3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जनवरी में केंद्रीय वस्तु और सेवा कर संग्रह 36 हजार 77 करोड़ रुपये और राज्य वस्तु और सेवा कर 44 हजार 942 करोड़ रुपए है...

फ़रवरी 2, 2025 1:42 अपराह्न

views 33

नई दिल्ली: आकाशवाणी भवन में विशेष शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम ‘हर कंठ में भारत’ का किया गया शुभारंभ

संस्कृति मंत्रालय ने आकाशवाणी के सहयोग से आज नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन में विशेष शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम हर कंठ में भारत का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 16 फरवरी तक प्रतिदिन सवेरे साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक आकाशवाणी के 21 केंद्रों से सीधा प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति मंत्रालय ...

फ़रवरी 2, 2025 2:01 अपराह्न

views 14

भारत से चावल की दूसरी खेप बांग्‍लादेश के मोंगला बंदरगाह पर पहुंची

भारत से चावल की दूसरी खेप बांग्‍लादेश के मोंगला बंदरगाह पर कल पहुंच गयी। 16 हजार 400 टन चावल दो जहाजों में पहुंचाया गया। ओडिशा के धर्मा बंदरगाह से 7 हजार 700 टन चावल और कोलकाता बंदरगाह से 8 हजार 700 टन चावल लाए गए।   बांग्‍लादेश के मोंगला खाद्य नियत्रंक कार्यालय के अनुसार एक समझौते के तहत भारत ...

फ़रवरी 2, 2025 2:01 अपराह्न

views 12

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बंसत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर बधाई दी

बसंत पंचमी और सरस्‍वती पूजा के पर्व आज देशभर में मनाये जा रहे हैं। इस अवसर पर लोग ज्ञान की देवी मॉं सरस्‍वती की पूजा करते हैं। बसंत पंचमी का पर्व बसंत के आगमन, नई ऋतु और प्राकृति की सुन्‍दरता को दर्शाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी ह...

फ़रवरी 2, 2025 9:32 पूर्वाह्न

views 15

पूर्वोत्तर क्षेत्र के अर्थशात्रियों ने केंद्रीय बजट 2025-26 पर व्‍यक्‍त की सकारात्‍मक प्रतिक्रिया

पूर्वोत्तर क्षेत्र के अर्थशात्रियों ने केंद्रीय बजट 2025-26 पर सकारात्‍मक प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। असम केंद्रीय विश्‍वविद्यालय में अर्थशास्‍त्र विभाग प्रमुख प्रो. रितिक मजुमदार ने बजट को मध्‍यम वर्ग के हित में बताया है। उन्‍होंने आय करदाताओं को दी गई राहत की भी सराहना की।

फ़रवरी 2, 2025 9:28 पूर्वाह्न

views 14

दिल्ली विधानसभा चुनाव: सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में घर से वोट डालने की सुविधा का उत्साह के साथ किया जा रहा है उपयोग

दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में घर से वोट डालने की सुविधा का बड़े उत्साह के साथ उपयोग किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जन और दिव्यांग मतदाताओं के लिए 4 फरवरी तक उपलब्ध है।   पिछले महीने की 31 तारीख तक घर से वोट ड...

फ़रवरी 2, 2025 9:20 पूर्वाह्न

views 26

दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकार स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्‍यक उपाय करें: निर्वाचन आयोग,

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकारी को स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्‍यक उपाय करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन आयोग ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों को वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करने को कहा ताकि मतदान से पहले...