राष्ट्रीय

फ़रवरी 4, 2025 9:31 पूर्वाह्न

views 12

कश्‍मीर के लिए ट्रेनों का वाणिज्यिक परिचालन जल्‍द शुरू होगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि कश्‍मीर के लिए ट्रेनों का वाणिज्यिक परिचालन जल्‍द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जम्‍मू और कश्‍मीर में सभी रेल पटरियों का विद्युतीकरण कर दिया गया है।   कल नई दिल्‍ली के रेल भवन में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए रे...

फ़रवरी 4, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 10

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज भी जारी रहेगी

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज भी जारी रहेगी।   लोकसभा में कल भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए लोक-कल्याण की योजनाओं सहित नरेन्‍द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।   उन्होंने दिल्ली में आम आदमी ...

फ़रवरी 4, 2025 8:19 पूर्वाह्न

views 14

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा  बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव गोविंद मोहन और खुफिया ब्यूरो तथा रॉ जैसी एजेंसियों के प्रमुख भी भाग लेंगे।

फ़रवरी 3, 2025 9:11 अपराह्न

views 13

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस की स्थापना की रूपरेखा का समझौता आधिकारिक रूप से लागू

पर्यावरण मंत्रालय ने आज घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस-आई.बी.सी.ए. की स्थापना की रूपरेखा का समझौता आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। 23 जनवरी से आई.बी.सी.ए. और इसका सचिवालय एक पूर्ण विकसित, संधि-आधारित, अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन और कानूनी इकाई बन गए हैं।   पांच देशों- निकाराग...

फ़रवरी 3, 2025 9:04 अपराह्न

views 43

भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच 13वांँ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ शुरू

भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच 13वां संयुक्त सैन्य अभ्यास 'एकुवेरिन' शुरू हो गया है। कल मालदीव में शुरू हुआ यह सैन्य अभ्यास एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है जो भारत और मालदीव में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।   वर्ष 2023 में उत्तराखंड के चौबटिया में यह अभ्‍यास आयोजित किया गय...

फ़रवरी 3, 2025 8:35 अपराह्न

views 40

दुबई के विश्‍व व्‍यापार केन्‍द्र में शुरू हुई 24वीं मेडलैब मिडिल ईस्ट प्रदर्शनी

24वीं मेडलैब मिडिल ईस्ट प्रदर्शनी, आज दुबई के विश्‍व व्‍यापार केन्‍द्र में शुरू हुई। इसमें 40 देशों के आठ सौ से अधिक संस्‍थाएं, चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा नवाचार से जुड़ी सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी। इनमें भारत की 62 कंपनियांँ भी शामिल हैं।   चार दिन की यह प्रदर्शनी तीन से...

फ़रवरी 3, 2025 8:27 अपराह्न

views 34

अगले 2-3 सालों में 100 अमृत-भारत, 50 नमो-भारत और 200 वंदे-भारत ट्रेनें बनाई जाएंँगीः अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अगले दो से तीन वर्षों में एक सौ अमृत भारत ट्रेनें, 50 नमो भारत ट्रेनें और दौ सौ वंदे भारत ट्रेनें शयनयान और कुर्सीयान के साथ बनाई जाएंगी।   नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 में भारतीय रेलवे के लिए...

फ़रवरी 3, 2025 8:22 अपराह्न

views 15

भाजपा-सांसदों ने राज्यसभा-सभापति जगदीप धनखड़ को राष्ट्रपति पर अपमानजनक-टिप्पणी के लिए सोनिया गांधी के खिलाफ संसदीय-विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा

भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने आज राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ संसदीय विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा।   नोटिस में कहा गया कि श्रीमती गांधी का बयान स्थापित नियमों और आचरण...

फ़रवरी 3, 2025 8:59 अपराह्न

views 14

आज़ादी के बाद से भारत का सबसे क़रीबी सहयोगी रहा है रूसः ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत और रूस के बीच मजबूत और समय की कसौटी पर खरी मैत्री, दुनिया के लिए सहयोग और कूटनीति का शानदार उदाहरण है। संसद भवन में आज रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के अवसर पर श्री बिरला ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और प्रगाढ़ मैत्री की चर्चा की।   उन्होंने कहा...

फ़रवरी 3, 2025 8:18 अपराह्न

views 49

महाकुंभः वसंत-पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत-स्नान के दौरान 2 करोड़ 33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र-स्नान किया

प्रयागराज महाकुंभ में बसंत पंचमी के अवसर पर संगम में तीसरे अमृत स्नान के दौरान आज दो करोड़ 33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। अमृत ​​स्नान महाकुंभ मेले का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र अनुष्ठान है। पहले दो अमृत स्नान मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर हुए थे।