अगस्त 28, 2025 10:11 पूर्वाह्न
36
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पेश होगा
विधानसभा के पूरक मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। आज सत्ता पक्ष की ओर से परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पेश करेंगे। गौरतलब है कि 22 अगस्त को सत्र के पहले ही दिन शोक प्रस्ताव के दौरान दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग उठी थी।