अगस्त 27, 2025 10:37 पूर्वाह्न

printer

झारखंड विधानसभा ने चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षणर के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

झारखंड विधानसभा ने कल चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि सत्ता के केंद्र में रहने वाले दल को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एसआईआर कराया जा रहा है।

 

दूसरी ओर भाजपा ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में घुसपैठियों को मतदाता बनाने की साजिश रची जा रही है।