झारखंड के वुशु खिलाड़ियों ने जार्जिया में आयोजित बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के एल प्लेटोदीप सिंह ने ताऊलु स्पर्धा में दो रजत पदक, जबकि तनुश्री ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। पदक विजेता खिलाड़ियों से झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
Site Admin | अगस्त 26, 2025 12:07 अपराह्न
बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया