झारखंड

अगस्त 26, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 24

रांची: दीपाटोली कैंट के केरकेट्टा सभागार में आज आयोजित होगी ईस्ट टेक संगोष्ठी

रांची के दीपाटोली कैंट स्थित केरकेट्टा सभागार में आज ईस्ट टेक संगोष्ठी  का आयोजन किया जायेगा।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ अपने विचार व्यक्त करेंगे। संगोष्ठी का विषय है-एक मज़बूत रक्षा औद्योगिक आधार के निर्माण के लिए एमएसएमई का एकीकरण।

अगस्त 26, 2025 11:39 पूर्वाह्न

views 26

सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद ने धनबाद में समीक्षा बैठक कर मामलों के तेजी से ट्रायल का आदेश दिया

सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद ने कल शाम धनबाद सीबीआई की एसीबी ब्रांच के दफ्तर में रांची जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव रंजन और धनबाद सीबीआई एसपी प्रह्लाद किशोर झा सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डायरेक्टर ने कोर्ट में चल रहे मामलों में तेजी से ट्रायल करा कर भ्रष्टाचारियों को सजा ...

अगस्त 26, 2025 11:38 पूर्वाह्न

views 21

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सोरेन सरकार के कामकाज पर सवाल उठाये

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के कामकाज पर सवाल उठाये हैं। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पलामू गयीं अन्नपूर्णा देवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रांची में रिम्स-2 के मामले में ग्रामीणों के आंदोलन से सरकार डरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ...

अगस्त 26, 2025 11:09 पूर्वाह्न

views 39

खनन राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे झारखंड के दौरे पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का उद्घाटन करेंगे

खनन राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे आज झारखंड के दौरे पर आयेंगे। वे दिन के साढ़े दस बजे रामगढ़ के कुजू में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जीएसआई के नव-निर्मित प्रशासनिक भवन और प्रशिक्षु आवासीय सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर कुजू के फिल्ड ट्रेनिंग सेंटर में उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं...

अगस्त 26, 2025 11:02 पूर्वाह्न

views 19

झारखंड विधानसभा में अतिवृष्टि से खेती-किसानी पर विशेष चर्चा, किसानों के लिए बड़ी राहत की सम्भावना

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज अतिवृष्टि की वजह से राज्य में खेती-किसानी की स्थिति और सरकार द्वारा अन्नदाताओं को राहत देने के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर विशेष चर्चा होगी। राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सदन में कृषि पर विशेष चर्चा के दौरान अति वृष्टि की व...

अगस्त 25, 2025 12:02 अपराह्न

views 19

रांची जिला प्रशासन ने 25 अगस्त का जनता दरबार स्थगित किया

रांची जिला प्रशासन ने 25 अगस्त को प्रस्तावित जनता दरबार स्थगित करने की घोषणा की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने बताया कि जनता दरबार अब अगले निर्धारित तिथि पर आयोजित होगी। नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं ऑनलाइन पोर्टल या जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी-943032808...

अगस्त 25, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 24

जामताड़ा में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने कहा सरकार जल्द पिछड़ा वर्ग मंत्रालय और निदेशालय बनाएगी

जामताड़ा में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार जल्द पिछड़ा वर्ग मंत्रालय और निदेशालय का गठन करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 55 प्रतिशत से अधिक पिछड़ा वर्ग की आबादी को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अगस्त 24, 2025 9:42 अपराह्न

views 111

झारखण्ड: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट करने की घटना की कड़ी निंदा की

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट करने की घटना की कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया। श्री सेठ ने कहा कि रिम्स-2 के नाम पर खेती योग्य जमीनों को बर्बाद करने का प्रयास जनहित के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राज्य में अघोषित आपातकाल का युग चल ...

अगस्त 24, 2025 1:25 अपराह्न

views 3

रांची: अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा का दबदबा, महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर काबिज

रांची में चल रही अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा पहले जबकि महाराष्ट्र दूसरे औऱ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे दिन सभी 10 भार वर्गों में महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 50 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की हनी कुमारी, 53 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की हंसिका, 55किलोग्र...

अगस्त 24, 2025 1:21 अपराह्न

views 28

झारखंड में चल रही सहायक शिकक्ष नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित

झारखंड में चल रही सहायक नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। कक्षा छह से आठ के लिए सफल स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग विज्ञान गणित और भाषा विषय में चयनित अभ्यर्थियों की सूची वापस मंगा रहा है।   प्राथमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार रंजन ने...