झारखंड

जून 11, 2024 8:55 अपराह्न

views 12

प्रचंड गर्मी के प्रकोप के चलते सभी तरह के स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे

राज्य सरकार ने प्रचंड गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी तरह के स्कूलों को 15 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने आज इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिया है। आदेश पत्र में कहा गया है कि 15 जून के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी।

जून 11, 2024 8:54 अपराह्न

views 15

कई जिलों में 15 जून तक सीवियर हीट वेव की चेतावनी जारी

पलामू, गढ़वा और कोल्हान के कुछ क्षेत्रों समेत राज्य के कई जिलों में 15 जून तक सीवियर हीट वेव की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को पलामू, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में सीवियर हीट वेव को ल...

जून 11, 2024 8:54 अपराह्न

views 20

राहुल गांधी के खिलाफ दायर मान हानि मामले में आज रांची के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हु

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मान हानि मामले में आज रांची के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने उन्हें कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने को कहा है। दरअसल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को इससे पहले ही सशरीर उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन आज होने वाली सुनवाई में वे उपस्थित नहीं हु...

जून 11, 2024 8:53 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट के मंत्रियों ने आज अपना-अपना पदभार ग्रहण कर लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट के मंत्रियों ने आज अपना-अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। झारखंड से  केन्द्रीय मंत्री  बनी अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री और संजय सेठ ने रक्षा राज्यमंत्री का पद  संभाला। कार्यभार संभालने के बाद श्री सेठ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाका...

जून 11, 2024 4:45 अपराह्न

views 16

पश्चिमी सिंहभूमः चाईबासा मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन परिसर में 2 मजदूरों की मौत, 1 घायल

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन परिसर में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कल देर रात जब मजदूर खुले में सो रहे थे उसी दौरान एक अनियंत्रित भारी वाहन उनके ऊपर चढ़ गया जिससे मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक ने...

जून 11, 2024 4:44 अपराह्न

views 15

चकाई-देवघर मार्ग पर अनियंत्रित कार के पलटने से 3 लोगों की मौत

चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के अंडीडीह गांव के समीप आज एक अनियंत्रित कार के सड़क किनारे पलट जाने से उसपर सवार सभी तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी मृतक पटना के गर्दनीबाग मुहल्ले के निवासी बताए जाते हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद चंद्रमंडीह पुलिस मौके पर पहुंची ...

जून 11, 2024 4:43 अपराह्न

views 16

गिरिडीह जिला प्रशासन ने नेशनल ग्रीन ट्रीवनल के आदेश का पालन करते हुए बालू खनन पर रोक लगा दी

गिरिडीह जिला प्रशासन ने नेशनल ग्रीन ट्रीवनल के आदेश का पालन करते हुए बालू खनन पर रोक लगा दी है। गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्र में एक अभियान चलाकर बालू का अवैध खनन और परिवहन करने वाले पर करवाई की गई हैं। उन्होंने बताया कि जब्त वाहनों से खनन विभाग और परिवहन ...

जून 11, 2024 4:27 अपराह्न

views 17

ग्रामीण विकास विभाग ने आचार संहिता समाप्त होने के बाद विधायक कोष की राशि आवंटित कर दी

ग्रामीण विकास विभाग ने आचार संहिता समाप्त होने के बाद विधायक कोष की राशि आवंटित कर दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के सभी विधायकों के लिए चार सौ दस करोड़ रूपये दिए गए हैं। राशि मिल जाने से अब विधायक अपने-अपने क्षेत्र में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन करा सकेंगे। सड़क, नाली, सामुदायिक भवन सहित ...

जून 11, 2024 4:26 अपराह्न

views 15

झारखंड उच्च न्यायालय ने खूंटी जिले में हो रही अफीम की खेती को लेकर नाराजगी जतायी है

झारखंड उच्च न्यायालय ने खूंटी जिले में हो रही अफीम की खेती को लेकर नाराजगी जतायी है। कल कोर्ट ने स्वतः संज्ञान से दर्ज एक जनहित याचिका पर सुनवाई की। न्यायाधीश सुजित नारायण प्रसाद और अरूण कुमार राय की खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा कि झारखंड में नशे का अवैध कारोबार रोकने में अबतक पुलिस विफल रही है। कोर्ट...

जून 11, 2024 3:07 अपराह्न

views 13

मौसम विभाग ने आज से 13 जून तक पलामू और संताल परगना के सभी जिलों में लू चलने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आज से 13 जून तक पलामू और संताल परगना के सभी जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों का अधिकतम तापमान पैंतालीस डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों के लिए 14 जून तक हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया हैै। विभाग के प्रभारी न...