झारखंड

अगस्त 1, 2024 4:33 अपराह्न

views 18

गोड्डा जिले के स्वाति राज को इंटरनेशनल यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में किया गया सम्मानित

गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड के द्वारीचक गांव की रहने वाली स्वाति राज को इंटरनेशनल यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया है। स्वाति राज को कोलकाता में झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया था। स्वाति राज ने कोलकाता में आयोजित कांफ्रेंस में अपने क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्...

अगस्त 1, 2024 4:30 अपराह्न

views 16

देवघर में श्रावणी मेला के दौरान 22 से 30 जुलाई के बीच 13 लाख 70 हजार 19 श्रद्धालुओं ने बाबा का किया जलाभिषेक

बाबानगरी देवघर में श्रावणी मेला के दौरान 22 से 30 जुलाई के बीच 13 लाख 70 हजार 19 श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया है। यह आंकड़ा जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि इन नौ दिनों में 8 लाख 49 हजार 785 श्रद्धालुओं ने गर्भ गृह से और 5 लाख 2 हजार 379 श्रद्धाल...

अगस्त 1, 2024 4:28 अपराह्न

views 14

दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन पर रेल यातायात बहाल

दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। इस लाइन से सबसे पहले मालगाड़ी को गुजारा गया। इसके बाद हावड़ा-मुंबई गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन को गुजरने की अनुमति दी गई। चक्रधरपुर मंडल के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा है कि अप और डाउन लाइन पर याताया...

अगस्त 1, 2024 4:26 अपराह्न

views 18

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के 17 विधायक निलंबित

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के 17 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के विधायकों को कल दोपहर दो बजे तक के लिए निलंबित किया है। ये सभी विधायक कल से ही विधानसभा में धरना पर बैठे थे। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रोजगार औ...

अगस्त 1, 2024 4:21 अपराह्न

views 15

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में नदियों के प्रदूषण और अतिक्रमण को लेकर सरकार से जवाब मांगा

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में नदियों के प्रदूषण और अतिक्रमण को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार के जवाब पर नाराजगी व्यक्त की। अदालत ने कहा कि सरकार के जवाब में कुछ भी नया नहीं है। अदालत ने सरकार से रांची के 71 तालाबों की जानकारी मांगी है। अदालत ने सरकार को...

जुलाई 31, 2024 7:58 अपराह्न

views 14

पेरिस ओलंपिक के पांचवे दिन आज झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

पेरिस ओलंपिक के पांचवे दिन आज झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दीपिका ने नीदरलैंड की तीरंदाज को 6-2 से पराजित कर अंतिम 16 में जगह बनायी। इधर भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गाहेन महिलाओं की 75 किग्रा मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। बैडमिंटन में पी...

जुलाई 31, 2024 7:52 अपराह्न

views 9

रामगढ़ जिले में  22 वीं क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया

रामगढ़ जिले में  22 वीं क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाकर की। इस क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के आयोजन में चतरा, कोडरमा, गिरीडीह, हजारीबाग और रामगढ़ से आए 50 पुलिस कर्मियों की परीक्षा हो रही है। इनमें से 1...

जुलाई 31, 2024 7:52 अपराह्न

views 15

कोडरमा के सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना में हुए घोटाले की जांच पूरी

कोडरमा के सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना में हुए घोटाले की जांच पूरी कर ली गई है और इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिपिक अजीत कुमार और बीटीटी दिनेश चौधरी पर घोटाला करने का आरोप साबित हुआ है। जिले की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दोषियों से राशि की रिकवरी करने के सा...

जुलाई 31, 2024 7:47 अपराह्न

views 15

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें रांची के राजभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यामंत्री हेमन्त सोरेन और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत मे...

जुलाई 31, 2024 7:45 अपराह्न

views 15

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन आज विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन आज विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। भाजपा विधायक अनुबंधकर्मियों के नियमितीकरण समेत अन्य मुद्दों पर मुख्यमंत्री से जवाब चाहते थे। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष धैर्य रखे, समय आने पर सरकार सभी सवालों के जवाब देगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भ...