अंतरराष्ट्रीय

जुलाई 27, 2024 1:00 अपराह्न

views 36

अमरीका-ब्रिटेन गठबंधन ने कल यमन के होदेइदाह इलाके में चार हवाई हमले किए

  यमन में, अमरीका ब्रिटेन गठबंधन ने कल होदेइदाह प्रांत पर चार हवाई हमले किए। हौथी संचालित अल-मसीरा टीवी ने बताया कि यह हमले प्रांत के उत्तर-पश्चिम में लाल सागर के तटीय जिले अल्लुहया में हुए। अमरीका ब्रिटेन गठबंधन ने अभी तक हवाई हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हौथी टेलीविजन के हवाले से शि‍न्हुआ ...

जुलाई 27, 2024 12:22 अपराह्न

views 30

अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कल आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की

  अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कल रात आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने दोहराया कि वह हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।   राष्ट्रपति जो बाइडेन के समर्थन के बाद 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होंगी। प...

जुलाई 27, 2024 12:16 अपराह्न

views 24

भारत और अमेरिका ने चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को वापस लाने के लिए सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किया

  भारत और अमरिका ने चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को अमरीका से वापस लाने के लिए एक सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके अंतर्गत दोनों देश पुरातात्विक सामग्रियों के अवैध व्यापार, आयात, निर्यात और तस्करी को रोकने के लिए मिलकर काम करेंगे। यह अमेरिका के साथ भारत का पहला सांस्कृतिक संपत...

जुलाई 27, 2024 11:18 पूर्वाह्न

views 22

देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर छह सौ सत्तर अरब डॉलर से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

  देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर छह सौ सत्तर अरब डॉलर से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह बढ़त लगातार तीसरे सप्‍ताह जारी रही। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भंडार में 4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। पिछले दो सप्‍ताह में, विदेशी मुद्रा भंडार संचयी रूप से चौद...

जुलाई 27, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 34

पेरिस ओलिम्पिक के पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और हॉकी पर टिकी

  पेरिस ओलिम्पिक के आज पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी पर होंगी। 10 मीटर एयर राइफल मिक्‍स्‍ड टीम क्वालीफिकेशन में एलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह तथा रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता दोपहर साढे बारह बजे खेलेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन में अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत ...

जुलाई 27, 2024 11:07 पूर्वाह्न

views 17

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वियनतियाने में दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया के विदेश मंत्रियों से भेंट की

  विदेश मंत्री सु्ब्रमण्‍यम जयशंकर ने कल लोकतांत्रिक गणराज्य लाओ की राजधानी वियनतियाने में दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया के विदेश मंत्रियों से भेंट की। डॉक्‍टर जयशंकर आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच के प्रारूप में आसियान रूपरेखा के अंतर्गत विदेश मंत्रि...

जुलाई 27, 2024 11:03 पूर्वाह्न

views 30

भारत ने एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता की कमान संभाली

  भारत ने एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता संभाल ली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आपदा जोखिम में कमी और जलवायु अनुकूल निर्माण में सहयोग तथा कार्यान्वयन पर केंद्रित यह केन्‍द्र एक स्वायत्त अंतरराष्ट्रीय संगठन है। आठ पड़ोसी देशों  बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, नेप...

जुलाई 27, 2024 10:56 पूर्वाह्न

views 33

पेरिस ओलंपिक का शानदार रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुभारंभ

  पेरिस ओलंपिक कल रात एक शानदार रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। तेज वर्षा के बीच बडी संख्‍या में लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने ओलिम्पिक खेलों के शुरू होने की घोषणा की। तीन बार के जूडो चैम्पियन टेडी रिनर ने ओलिम्पिक मशााल को प्रज्‍ज्‍वलित किया।   भार...

जुलाई 27, 2024 10:48 पूर्वाह्न

views 24

पेरिस में ओलंपिक उद्घाटन समारोह ठीक पहले सिलसिलेवार आगजनी के कारण हाई-स्पीड रेल सेवाएं बाधित

  फ्रांस में कल पेरिस में ओलंपिक उद्घाटन समारोह शुरू होने से कुछ घंटे पहले उपद्रवियों द्वारा सिलसिलेवार आगजनी के कारण हाई-स्पीड रेल नेटवर्क सेवाएं बाधित हो गईं। समन्वित आगजनी हमलों की एक श्रृंखला ने पूरे यूरोप में लगभग 8 लाख लोगों की पेरिस की ट्रेन यात्रा को बाधित कर दिया। फ्रांस की सरकारी रेलवे कंप...

जुलाई 27, 2024 10:43 पूर्वाह्न

views 54

महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका फाइनल में पहुंचा

  महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट में, श्रीलंका के दांबुला में दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब श्रीलंका का मुकाबला रविवार को मौजूदा चैंपियन भारत से होगा। जीत के लिए 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई महिलाओं ने 3 विकेट और 1 गेंद शेष रहते ल...