अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 13, 2024 9:18 पूर्वाह्न

views 19

शेख हसीना के दिल्ली में रहने से बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा: मोहम्मद तौहीद हुसैन

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा है कि शेख हसीना के दिल्ली में लंबे समय तक रहने से बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंध एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और यह आपसी हितों पर आधारित है। श्री हुसैन ने ढाक...

अगस्त 13, 2024 9:17 पूर्वाह्न

views 24

पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने अमरीका में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला

पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने अमरीका में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। एक पोस्ट में श्री क्वात्रा ने कहा कि वह भारत और अमरीका के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम करना जारी रखेंगे। श्री क्वात्रा ने तरनजीत सिंह संधू का स्थान लिया है।

अगस्त 13, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 46

यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में आक्रमण करके रूसी सुरक्षाबलों के अभियान को धीमा करने का प्रयास किया: व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हाल में आक्रमण करके सम्‍भावित शांति वार्ता से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने और रूसी सुरक्षाबलों के अभियान को धीमा करने का प्रयास किया है। यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने पिछले मंगलवार को रूसी सीमा पार कर ली और कुर्स्क के ...

अगस्त 13, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 11

ईरान के उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद जवाद जरीफ ने नियुक्ति के 11 दिन बाद ही त्यागपत्र दिया

  ईरान के उपराष्‍ट्रपति मोहम्मद जवाद जरीफ ने नियुक्ति के केवल 11 दिन बाद त्यागपत्र दे दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री जरीफ ने कहा कि वे नये ईरानी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के चयन के लिए बनी संचालन समिति के प्रमुख के रूप में अपने कार्य के परिणाम से संतुष्ट नहीं है। श्री जरीफ के अनुसार...

अगस्त 12, 2024 9:21 अपराह्न

views 15

विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री ने 11-12 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा की।

  विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री ने 11-12 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा की। पिछले महीने कार्यभार संभालने के बाद विदेश सचिव की यह पहली नेपाल यात्रा थी।   श्री मिस्री ने आज नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्सल से भेंट की। दोनों ने भारत और नेपाल के बीच बहुमुखी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों वि...

अगस्त 12, 2024 8:38 अपराह्न

views 14

विदेश-सचिव विक्रम मिस्री ने आज काठमांडू में नेपाल की विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा से भेंट की

    विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज काठमांडू में नेपाल की विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा से भेंट की। उन्होंने आपसी हित के द्विपक्षीय मामलों और सभी क्षेत्रों में भारत-नेपाल आपसी सहयोग और मजबूत करने पर चर्चा की।     श्री मिस्री ने नेपाल की विदेश सचिव सेवा लमसल से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत-नेपाल सहयोग...

अगस्त 12, 2024 2:05 अपराह्न

views 18

बांग्लादेश : एक सप्ताह तक कार्य बहिष्कार के बाद पुलिस कर्मियों ने अपने कार्यस्थलों पर लौटना शुरू किया

  बांग्लादेश में एक सप्ताह तक कार्य बहिष्कार के बाद, पुलिस के कर्मियों ने सोमवार को अपने कार्यस्थलों पर लौटना शुरू कर दिया है। अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में कई पुलिस स्टेशनों पर हमले हुए। तब से, पुलिसकर्मी सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए काम पर नहीं आ रहे थे। पि...

अगस्त 12, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 12

पॉल कागामे ने चौथे कार्यकाल के लिए ली रवांडा के राष्‍ट्रपति पद की शपथ

  रवांडा के राष्‍ट्रपति पॉल कागामे ने चौथे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली है। उन्‍हें 99 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। रवांडा के मुख्‍य न्यायधीश फॉस्‍टिन नेजिलयाओ ने उन्‍हें पद की शपथ दिलाई। राष्‍ट्रपति ने शांति, संप्रभुता और एकता बहाल रखने का संकल्प लिया है।      एक सोशल मी...

अगस्त 12, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 10

दक्षिण चीन सागर में गश्‍ती उड़ान भर रहे अपने विमान पर चीन की कार्रवाई की फिलीपींस ने की कड़ी आलोचना 

  फिलीपींस ने इस महीने की आठ तारीख को विवादित दक्षिण चीन सागर में गश्‍ती उड़ान भर रहे अपने विमान पर चीन की अनुचित और गैर कानूनी कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। फिलीपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने एक बयान में इस घटना की कड़ी निंदा की और अपनी सशस्‍त्र सेनाओं, विशेष रूप से वायु ...

अगस्त 11, 2024 7:38 अपराह्न

views 15

बांग्लादेश में सोमवार को सत्ता परिवर्तन के बाद अधिकांश पुलिसकर्मी अब तक अपनी ड्यूटी पर नहीं आये हैं

  बांग्लादेश में सोमवार को सत्ता परिवर्तन के बाद अधिकांश पुलिसकर्मी अब तक अपनी ड्यूटी पर नहीं आये हैं। इसके परिणामस्वरूप वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। अवामी लीग पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं, धार्मिक अल्पसंख्यकों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के लोगों को इसका खामियाजा भुगत...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला