अंतरराष्ट्रीय

जनवरी 13, 2025 7:15 अपराह्न

views 13

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी ज़म्फारा राज्य में एक सैन्य हवाई हमले में 16 नागरिकों की मौत और कई घायल

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी ज़म्फारा राज्य में एक सैन्य हवाई हमले में कम से कम 16 नागरिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं। ऐसा लगता है कि यह हमला उन्हें अपराधी गिरोह समझ कर किया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार पीड़ित स्थानीय निगरानी समूहों के सदस्य थे और जब उन पर बमबारी की गई, तब वे डाकुओं को भगान...

जनवरी 13, 2025 7:01 अपराह्न

views 16

संयुक्‍त अरब अमीरात में बहुप्रतीक्षित स्टीलफैब एक्सपो 2025 एक्सपो सेंटर शारजाह में शुरू हुआ

संयुक्‍त अरब अमीरात में बहुप्रतीक्षित स्टीलफैब एक्सपो 2025 आज एक्सपो सेंटर शारजाह में शुरू हुआ। भारतीय उद्योग परिसंघ भारतीय पैवेलियन में 35 से अधिक कंपनियों के साथ भारत इसमें अब तक की सबसे बडी भागीदारी कर रहा है। उसकी यह उपलब्धि वैश्विक धातुकर्म और निर्माण क्षेत्रों में भारत की बढ़ती प्रमुखता को उजा...

जनवरी 13, 2025 1:48 अपराह्न

views 24

दक्षिण कोरिया ने मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद रखने की अवधि रविवार तक बढ़ाई

दक्षिण कोरिया ने मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद रखने की अवधि रविवार तक बढ़ा दी है। पिछले महीने एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के मद्देनजर अवधि बढ़ाना आवश्यक था। इस हवाई अड्डा पर 29 दिसंबर को जेजू एय...

जनवरी 13, 2025 1:33 अपराह्न

views 25

बांग्लादेश: भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन से कई चुनौतियों से निपटने पर चर्चा की

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा और बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने आज अपराध मुक्त सीमा सुनिश्चित करने, तस्करी तथा अपराधियों की आवाजाही और मानव तस्करी की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए चर्चा की।   श्री वर्मा ने कहा कि सुरक्षा के लिए सीमा पर बाड़ लगाने पर ...

जनवरी 13, 2025 1:17 अपराह्न

views 29

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर ज़ेलेंस्की ने रूस में बंद यूक्रेनी कैदियों के बदले दो उत्तर कोरियाई सैनिकों की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर ज़ेलेंस्की ने रूस में बंद यूक्रेनी कैदियों के बदले दो उत्तर कोरियाई सैनिकों की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा है। इन उत्‍तर कोरियाई सैनिकों को रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में पकड़ा गया।   श्री ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दोनों घायल उत्तर...

जनवरी 13, 2025 1:11 अपराह्न

views 24

साओ टोमे और प्रिंसिपे की प्रधानमंत्री इल्जा अमादो वाज को उनके पद से बर्खास्त किया गया

साओ टोमे और प्रिंसिपे की प्रधानमंत्री इल्जा अमादो वाज को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति कार्लोस विला नोवा के समक्ष उनकी प्रस्तावित कैबिनेट सूची प्रस्तुत किए जाने से पहले ही सार्वजनिक किए जाने के बाद राष्ट्रपति के आदेशानुसार उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया है।   पूर्व न्याय मंत...

जनवरी 13, 2025 1:06 अपराह्न

views 25

श्रीलंका के उत्तरी भाग में जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण 13 जलाशयों में रिसाव शुरू

श्रीलंका के उत्तरी भाग में जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण 13 जलाशयों में रिसाव शुरू हो गया है। श्रीलंका के सिंचाई विभाग ने कहा कि महाकंदरावा, महाविलचिया, नुवारा वेवा और कई जलाशय लवालब भर गए हैं।   अधिकारियों ने जलाशयों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इ...

जनवरी 13, 2025 1:03 अपराह्न

views 20

अमरीका के ग्रेटर लॉस एंजिल्स में लगी आग ने 24 लोगों की जान ली

अमरीका के ग्रेटर लॉस एंजिल्स में लगी आग ने 24 लोगों की जान ले ली है, 40 हजार एकड़ क्षेत्र में लगी इस आग में 12 हजार 300 से अधिक इमारतें नष्ट हो गई हैं, जिससे पूरा समुदाय तबाह हो गया है। लॉस एंजिल्स फायर चीफ के अनुसार, मंगलवार रात को लगी आग अब तक के इतिहास में सबसे विनाशकारी आग में से एक है।   इ...

जनवरी 13, 2025 9:10 पूर्वाह्न

views 58

बैंकॉक में आज शुरू हो रही 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक, क्षेत्र के डिजिटल भविष्य पर की जाएगी चर्चा

बैंकॉक में आज शुरू हो रही 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक में क्षेत्र के डिजिटल भविष्य पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और अमरीका सहित संवाद भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।   बैठक में इस वर्ष की थीम है- सुरक्षित, अभिनव, समावेशी: आसि...

जनवरी 13, 2025 8:19 पूर्वाह्न

views 25

ईरान और तीन यूरोपीय देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर वार्ता का तीसरा दौर आज स्विट्जरलैंड के जिनेवा में फिर से होगा शुरू

ईरान और तीन यूरोपीय देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर वार्ता का तीसरा दौर आज स्विट्जरलैंड के जिनेवा में फिर से शुरू होगा। दो दिन की बैठक में ईरान, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के अलावा यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इससे पहले, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने कहा कि अगर तेहरान के सर्...