अंतरराष्ट्रीय

मई 13, 2025 12:54 अपराह्न

views 17

अमरीका ने ईरान के तीन नागरिकों सहित पूर्व परमाणु हथियार कार्यक्रम एसपीएनडी से जुड़े एक समुह पर प्रतिबंध लगाया

अमरीका ने ईरान के तीन नागरिकों और ईरान के पूर्व परमाणु हथियार कार्यक्रम एसपीएनडी से जुड़े एक समुह पर प्रतिबंध लगाया है। अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ये व्‍यक्ति सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार में शामिल थे। उन्‍होंने ईरान पर यूरेनियम के 60 प्रतिशत तक संवर्धन करने तथा परमाणु ...

मई 13, 2025 10:25 पूर्वाह्न

views 17

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि मजबूत आव्रजन नियमों के बिना ब्रिटेन अजनबियों का द्वीप बनने की कगार पर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा है कि मजबूत और सख्त आव्रजन प्रतिबंधों को लागू किए बिना यूनाइटेड किंगडम के "अजनबियों का द्वीप" बनने की संभावना है। आव्रजन श्वेत पत्र जारी करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में स्थायी निवास प्राप्त करने के लिए आवश्यक निवास अवधि क...

मई 13, 2025 10:06 पूर्वाह्न

views 38

फ्रांस में आज से 78वां कान फिल्म महोत्सव शुरू होगा

78वें कान फिल्‍म महोत्‍सव आज से फ्रांस में शुरू हो रहा है। 12 दिनों के इस फिल्‍म महोत्‍सव में सैकड़ों मशहूर हस्तियां, अभिनेता और फिल्म निर्माता भाग लेंगे। इस वर्ष का विषय है-प्रकाश, सौंदर्य और एक्‍शन - एक शक्तिशाली दर्शन, जो आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान और इस विश्वास पर आधारित है कि प्रत्येक व्यक्ति स्व...

मई 13, 2025 9:45 पूर्वाह्न

views 20

अमरीका में कम होगी दवाइयों की कीमत, राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने दिया आदेश

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने दवाईयों की कीमत को कम करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्‍ताक्षर किये हैं। इस आदेश में मांग की गई है कि दवा कंपनियां अन्य विकसित देशों के बराबर मूल्य पर दवाएं उपलब्ध कराएं। स्‍वास्‍थ्‍य और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर एक तंत्र स्‍थापित क...

मई 12, 2025 8:39 अपराह्न

views 17

श्रीलंका बौद्ध कैलेंडर के सबसे पवित्र दिन वेसाक पोया और नुवारा एलिया में राज्य वेसाक उत्सव मना रहा है

श्रीलंका आज बौद्ध कैलेंडर के सबसे पवित्र दिन वेसाक पोया और नुवारा एलिया में राज्य वेसाक उत्सव मना रहा है। यह कार्यक्रम गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और परिनिर्वाण की याद में मनाया जाता है। इसे पूरे द्वीप में गहरी आध्यात्मिक भक्ति और जीवंत सार्वजनिक प्रदर्शनों के साथ मनाया जा रहा है।       ...

मई 12, 2025 8:31 अपराह्न

views 10

अमरीका और चीन ने एक दूसरे के सामानों पर अगले 90 दिनों के लिए शुल्‍क में बड़ी कटौती करने पर सहमति व्‍यक्‍त की

अमरीका और चीन ने एक दूसरे के सामानों पर अगले 90 दिनों के लिए शुल्‍क में बड़ी कटौती करने पर सहमति व्‍यक्‍त की। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध में कमी आई है और वैश्विक बाजारों में उत्साह है। दोनों देशों के अधिकारियों की स्विट्जरलैंड के जिनेवा में लंबी व्यापार वार्ता के बाद यह सफलता मिली है। &nb...

मई 12, 2025 8:08 अपराह्न

views 37

कुर्द सशस्त्र समूह कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) ने हथियार डालने और खुद को भंग करने की घोषणा की

कुर्द सशस्त्र समूह कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) ने हथियार डालने और खुद को भंग करने की घोषणा की है। यह फैसला फरवरी में जेल में बंद समूह के नेता अब्दुल्ला ओकलान के इसे भंग करने के आह्वान के बाद लिया गया है। पीकेके ने शुरू में कुर्दों के लिए एक स्वतंत्र मातृभूमि बनाने का लक्ष्य रखा था, जो तुर्की...

मई 12, 2025 7:57 अपराह्न

views 8

फिलीपींस के मध्यावधि चुनावों का मतदान समाप्त

फिलीपींस के मध्यावधि चुनावों का मतदान समाप्त हो गया है। इसे मुख्य रूप से राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस और महाभियोग लगाए गए उपराष्ट्रपति सारा डुटर्टे के बीच एक छद्म युद्ध के रूप में देखा जा रहा है।   24 सदस्यीय सदन में एक दर्जन से अधिक सीनेट सीटों का विशेष महत्‍व है, क्योंकि वे इस वर्ष के अंत में...

मई 12, 2025 5:53 अपराह्न

views 18

तेज तकनीकी परिवर्तन से गुजर रहा है भारत का पूंजी बाजारः सुंदररामन राममूर्ति

बीएसई लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदररामन राममूर्ति ने कहा है कि भारत का पूंजी बाजार तेज तकनीकी परिवर्तन से गुजर रहा है। उन्‍होंने ये बातें दुबई में आज आयोजित तीसरे दुबई फिनटेक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन पर कहीं।   इस सम्मेलन में दुनिया के एक सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि...

मई 12, 2025 2:10 अपराह्न

views 13

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोद्यमीर ज़ेलेंस्की ने मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के लिए तुर्की में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर ज़ेलेंस्की ने तुर्की में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत पर सहमति व्यक्त की है, ताकि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त किया जा सके। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा, वे युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के लिए तैयार है...