अप्रैल 20, 2026 8:30 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने प. बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी किए मतदाताओं के आंकड़े

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदाताओं का आंकड़ा जारी कर दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक तीन करोड़ सात लाख 77 हजार 171 मतदाता इस चरण में मतदान के लिये पात्र हैं।

इनमें एक करोड़ 84 लाख 99 हजार 496 पुरूष मतदाता, एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिला मतदाता और 400 किन्‍नर मतदाता हैं। अधिकरणों द्वारा पात्र मतदाताओं की अंतिम सूची सौंपने के बाद ये आंकड़ें संशोधित किए जाएंगे।

 चुनाव प्राधिकरण सुरक्षा व्‍यवस्‍था, मतदाताओं को सहयोग तथा मतदान सामग्री पर बारीकी से नजर रख रहे हैं ताकि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित हो सके। संबंधित अधिकारी किसी भी चूक का पता लगाने के लिए अंतिम ब्‍योरों की समीक्षा कर रहे हैं।

 इस बीच, पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। इस चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।