बिहार

जून 20, 2024 5:08 अपराह्न

views 70

BIHAR: राज्य सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया

राज्य सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि के. के. पाठक द्वारा विभाग का प्रभार लिये जाने तक या अगले आदेश तक श्री सिंह राजस्व और भूमि सु...

जून 20, 2024 4:12 अपराह्न

views 33

अररिया: बकरा नदी के परड़िया घाट पर निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने के मामले में ग्रामीण कार्य विभाग ने तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया

अररिया जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बकरा नदी के परड़िया घाट पर निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने के मामले में ग्रामीण कार्य विभाग ने तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। वहीं, संवेदक को काली सूची में डालकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

जून 20, 2024 3:54 अपराह्न

views 29

रूपौली विधानसभा उप चुनाव के लिए कल नामांकन की अंतिम तिथि

रूपौली विधानसभा उप चुनाव के लिए कल नामांकन की अंतिम तिथि है। अब तक तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भरा है। जदयू के कलाधर मंडल, राजद की बीमा भारती और एक निर्दलीय प्रत्याशी अरविन्द कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

जून 20, 2024 3:53 अपराह्न

views 30

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद में विधानसभा कोटे की एक रिक्त सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद में विधानसभा कोटे की एक रिक्त सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस सीट के लिए 12 जुलाई को मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना 25 जून को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी दो जुलाई तक नामांकन पत्र भर सकेंगे। तीन जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और पांच जुलाई तक अभ्यर...

जून 20, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 41

शिक्षा मंत्रालय ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी

शिक्षा मंत्रालय ने पटना में नीट-यूजी परीक्षा, 2024 के आयोजन में कथित अनियमितताओं पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही पूरी तरह से निपटाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा में अनियमितताओं में स...

जून 19, 2024 5:37 अपराह्न

views 38

प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तेरह हजार दो सौ सड़सठ पदों पर नियुक्ति होगी

प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तेरह हजार दो सौ सड़सठ पदों पर नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान रिक्तियों को मिशन मोड में आगामी अक्टूबर माह तक पूरा करने का निर्देश दिया।

जून 19, 2024 5:37 अपराह्न

views 28

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ और सुखाड़ की आशंका के मद्देनजर पटना में बैठक की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ और सुखाड़ की आशंका के मद्देनजर पटना में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही उन्होंने अंतर विभागीय समन्वय बनाकर काम करने के निर्दे...

जून 19, 2024 5:36 अपराह्न

views 29

राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत निर्मित हो रहा था बकरा नदी पर ध्वस्त हुआ पुल

केन्द्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर ध्वस्त हुए पुल का निर्माण केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत नहीं हुआ था। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इस पुल का निर्माण राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत...

जून 19, 2024 5:34 अपराह्न

views 32

किशनगंज जिले में पिछले दो दिनों से हुई भारी बारिश के कारण क निर्माणाधीन पुल का डायवर्जन बहा

किशनगंज जिले में पिछले दो दिनों से हुई भारी बारिश के कारण पोठिया प्रखंड के चिचुआबाड़ी-इस्लामपुर मुख्य पथ पर एक निर्माणाधीन पुल का डायवर्जन बह गया। इसके चलते सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इधर, पोठिया के अंचलाधिकारी मोहित राज ने बताया कि निर्माणाधीन पुल के दोनों छोर पर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्...

जून 19, 2024 5:33 अपराह्न

views 29

आज भी राज्य के दक्षिणी-पश्चिम हिस्से लू की चपेट में रहेंगेः मौसम विज्ञान

मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि आज भी राज्य के दक्षिणी-पश्चिम हिस्से लू की चपेट में रहेंगे। वहीं, उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य में मॉनसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितिय...