बिहार

जून 23, 2024 8:43 अपराह्न

views 19

बिहार में सीबीआई पर ग्रामीणों का हमला, नेट पेपर-लीक मामले की जाँच के लिए पहुँची थी टीम

बिहार में नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में स्थित कसियाडीह गांव में आज कुछ ग्रामीणों ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो की टीम पर हमला कर दिया। यह टीम विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्‍ट्रीय पात्रता परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच के लिए दिल्ली से वहां पहुंची थी।       स्थानीय निवासियों ने जांच टीम ...

जून 22, 2024 2:18 अपराह्न

views 28

पटना के ज्ञान भवन में आज से दो दिवसीय आम महोत्सव शुरू

पटना के ज्ञान भवन में आज से दो दिवसीय आम महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री मंगल पांडे करेंगे। कृषि विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न जिलों के आम उत्पादक और उद्यमी अपने-अपने उत्पादों के साथ स्टॉल लगायेंगे। महोत्सव में लोगों को तीन सौ से अधिक ...

जून 22, 2024 2:17 अपराह्न

views 34

पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेले की तैयारी शुरू की, कांवरिया पथ पर उपलब्ध सुविधाओं को सूचना पट पर लगाने के निर्देश

पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेले की तैयारी शुरू कर दी है। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुल्तानगंज में छह सौ बेड की टेंट सिटी बनायी जायेगी। इसके अलावा धोबई, खैरा और अबरखा में दो-दो सौ ब...

जून 22, 2024 2:16 अपराह्न

views 18

प्रदेश में मॉनसून के प्रभाव से बारिश का सिलसिला जारी, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी सम्भावना

प्रदेश में मॉनसून के प्रभाव से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की सम्भावना है। वहीं, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज, अररिया और किशनगंज जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र, ...

जून 22, 2024 2:14 अपराह्न

views 27

पटना के बख्तियारपुर में पन्द्रह साल और इससे अधिक पुराने वाहनों को नष्ट करने के लिए स्क्रैप सेंटर चालू

पटना के बख्तियारपुर में पन्द्रह साल और इससे अधिक पुराने वाहनों को नष्ट करने के लिए स्क्रैप सेंटर चालू हो गया है। लोग इस सेंटर पर पन्द्रह साल या इससे अधिक पुराने वाहनों के ले जाकर नष्ट करवा सकते हैं। वाहन मालिकों को उनके वाहन के वर्तमान मूल्य के आधार पर राशि का भुगतान किया जायेगा। साथ ही ऐसे लोगों को...

जून 22, 2024 2:14 अपराह्न

views 67

प्रदेश में अब ‘सुलभ बालू’ पोर्टल के माध्यम से बालू की ऑनलाईन होगी बिक्री

प्रदेश में अब बालू की ऑनलाईन बिक्री होगी। उपमुख्यमंत्री सह खान और भू-तत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इसके लिए 'सुलभ बालू' नाम से विभाग एक नया पोर्टल शुरू करेगा। इस पोर्टल पर बालू की गुणवत्ता के आधार पर बाजार मूल्य अंकित होगा। लोग पोर्टल के माध्यम से बालू खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि नई व...

जून 21, 2024 7:53 अपराह्न

views 30

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति नियुक्त किया गया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आदेश पर संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि विधान परिषद के पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी से सांसद ...

जून 21, 2024 7:50 अपराह्न

views 40

MP: प्रदेश में आज पचमढ़ी में धूपगढ़ की सबसे ऊंची चोटी से लेकर उज्जैन में पवित्र शिप्रा नदी के जल तक योग के अलग-अलग नजारे नजर आए

प्रदेश में आज पचमढ़ी में धूपगढ़ की सबसे ऊंची चोटी से लेकर उज्जैन में पवित्र शिप्रा नदी के जल तक योग के अलग-अलग नजारे नजर आए। सांची के स्तूप से लेकर खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिर परिसर में भी योग किया गया। हालांकि बारिश ने कई जगह योग कार्यक्रमों में खलल डाला। फिर भी उत्साही लोगों ने वैकल्पिक स्थानो...

जून 21, 2024 7:43 अपराह्न

views 27

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के नेतृत्व में राजभवन परिसर में कर्मियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर विश्व योग दिवस को यादगार बनाया

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के नेतृत्व में राजभवन परिसर में कर्मियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर विश्व योग दिवस को यादगार बनाया। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने समस्तीपुर ज़िले के सरायरंजन में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयुष मंत्रालय के सहयोग से एम्स पटना में ...

जून 21, 2024 7:39 अपराह्न

views 38

Bihar: प्रदेश में योग दिवस पर कई कार्यक्रम और योग सत्रों का आयोजन किया गया

प्रदेश में योग दिवस पर कई कार्यक्रम और योग सत्रों का आयोजन किया गया। पंचायत और गांव स्तर पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये गये। आयुष मंत्रालय की ओर से राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित, पाटलिपुत्र खेल परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। यहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, स्वास...