राज्‍य समाचार

जुलाई 12, 2024 1:41 अपराह्न

views 30

दिल्‍ली: बिजली के मूल्‍यों में वृद्धि के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बिजली के मूल्‍यों में वृद्धि के खिलाफ आज प्रदर्शन किया। दिल्‍ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्‍ली सरकार के खिलाफ नारे लगाते और तख्‍तियां लहराते हुए आई.टी.ओ. पर प्रदर्शन किया। बिजली वितरण कंपनियों ने बिजली...

जुलाई 12, 2024 12:50 अपराह्न

views 30

गुजरात के सौराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 36 प्रतिशत बारिश, पूर्वी मध्य गुजरात में अब तक सबसे कम 16 प्रतिशत: मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के सौराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 36 प्रतिशत बारिश हुई है, इसके बाद कच्छ और दक्षिण गुजरात का स्थान है। पूर्वी मध्य गुजरात में अब तक सबसे कम 16 प्रतिशत बारिश हुई है। इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में 100 से अधिक तहसीलों में मध्यम से हल्की बारिश हुई।   दक्षिण...

जुलाई 12, 2024 12:40 अपराह्न

views 38

गुजरात:  राज्य सरकार ने किसानों को बागवानी में उन्नत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए चार नए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया 

गुजरात में राज्य सरकार ने किसानों को बागवानी में उन्नत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए राज्य में चार नए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। कुल 40 करोड़ रुपये की लागत से चार नए केंद्र अमरेली, दाहोद, बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में स्थापित किए जाएंगे।       राज्य के कृषि मंत्...

जुलाई 12, 2024 12:36 अपराह्न

views 46

असम: बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार लेकिन अभी भी 2500 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन 26 जिलों के क्षेत्रों के 2500 से अधिक गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य भर में 39 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गयी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ से किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ब्रह्मपुत्र, बूढ़ी दिहिंग, दिसांग...

जुलाई 12, 2024 1:54 अपराह्न

views 25

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी  

सर्वोच्‍च न्‍यायालय  ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। न्यायाधीश संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्‍ली के मुख्‍यमंत...

जुलाई 12, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 29

तेलंगाना: राज्य के आकांक्षी जिले पेम्बी मंडल ने संपूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

तेलंगाना में, एक आकांक्षी जिला, पेम्बी मंडल ने नीति आयोग द्वारा चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। जिला कृषि अधिकारी अंजी प्रसाद ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 2 हजार 900 न...

जुलाई 11, 2024 9:42 अपराह्न

views 20

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के तीन उत्तरी जिलों का दौरा किया

  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज कई परियोजनाओं की समीक्षा के लिए राज्य के तीन उत्तरी जिलों का दौरा किया। सबसे पहले उन्‍होंने पोलावरम उप-नहर परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया, जो क्षेत्र में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है।   बाद में मुख्यमंत्...

जुलाई 11, 2024 9:18 अपराह्न

views 15

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी

  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी। केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ की महानिदेशक नीना सिंह ने आज मीडिया को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि सीआईएसएफ ने इस संबंध में सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। उन्होंने कहा कि सशस्‍त्र बलों में पूर्व अग्निवीरों को दस प्र...

जुलाई 11, 2024 9:12 अपराह्न

views 19

महिला के लिव-इन पार्टनर पर पति के तौर पर क्रूरता का मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: केरल हाईकोर्ट

  केरल उच्च न्यायालय ने एक महत्‍वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी महिला के साथ रह रहे लिव-इन पाटर्नर जो कानूनी रूप से विवाहित नहीं है, उस पर क्रूरता के अपराध के लिए भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498 ए के तहत मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।   न्‍यायालय ने शिकायतकर्ता महिला के लिव-इन पार्टनर और याच...

जुलाई 11, 2024 9:06 अपराह्न

views 15

सोलहवें वित्त आयोग ने रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक की

  सोलहवें वित्त आयोग ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए विनिर्माण इकाइयों पर जोर देना होगा। इस अवसर...