राज्‍य समाचार

अक्टूबर 10, 2024 12:40 अपराह्न

views 15

रतन टाटा के निधन पर महाराष्‍ट्र सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक

जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए मुम्‍बई के राष्‍ट्रीय प्रदर्शन कला केन्‍द्र में लोगों का तांता लगा हुआ है। उनका 86 वर्ष की उम्र में कल मुम्‍बई के एक अस्‍पताल में निधन हो गया था।     उनका पार्थिव शरीर शाम साढ़े चार बजे तक राष्‍ट्रीय प्रदर्शन कला केन्‍द्र में रखा जाएगा...

अक्टूबर 10, 2024 12:31 अपराह्न

views 18

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में दो दिनों के दौरान तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार इस सप्ताह के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश की भी संभावना है।       मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों...

अक्टूबर 10, 2024 12:29 अपराह्न

views 14

आज कोलकाता जाएंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, बेलूर मठ में दुर्गा पूजा उत्सव में लेंगे भाग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज कोलकाता जाएंगे। वह बेलूर मठ में दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेंगे। बाद में श्री नड्डा संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल जाएंगे। वहां वे एक स्‍थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

अक्टूबर 10, 2024 11:03 पूर्वाह्न

views 11

दो दिवसीय दौरे पर कल बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जांची

दो दिवसीय दौरे पर कल बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जांची । इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय और चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री आज तुलसीपुर स्थित शक्ति पीठ देवीपा...

अक्टूबर 10, 2024 11:00 पूर्वाह्न

views 28

उत्तर प्रदेश: कुंडा के सीओ जियाउल हक हत्याकाण्ड में सीबीआई की विशेष अदालत ने 11 साल बाद सभी दस दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

प्रतापगढ़ के कुंडा के सीओ जियाउल हक हत्याकाण्ड में सीबीआई की विशेष अदालत ने कल 11 साल बाद सभी दस दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक पर 19 हजार 500 रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी राशि सीओ की पत्नी परवीन आजाद को दी जायेगी। दोषियों में फूलचन्द्र यादव, पवन यादव, मंजीत य...

अक्टूबर 10, 2024 1:47 अपराह्न

views 17

पश्चिम बंगाल: बेनतीजा रही विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्‍टरों की राज्‍य सरकार के साथ बातचीत

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्‍टरों की राज्‍य सरकार के साथ हुई बातचीत किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कल कोलकाता के राज्य सचिवालय में हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव मनोज पंत ने की और इसमें राज्य के गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार भी शामिल हुए।   डॉक्‍टरों ने आरोप लगाया...

अक्टूबर 10, 2024 2:02 अपराह्न

views 15

असम: राज्य की दुर्गा पूजा समितियों ने दुनियाभर में प्रचलित विभिन्‍न विषयों के आधार पर अस्थायी दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किए

असम में राज्य की लगभग सभी दुर्गा पूजा समितियों ने दुनियाभर में प्रचलित विभिन्‍न विषयों के आधार पर लोगों के बीच रचनात्‍मक संदेशों का प्रसार करने के लिए अस्थायी दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किए हैं। श्रद्धालु इन पंडालों में भक्ति भाव तथा उत्साह के साथ देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस वर्ष राज्य मे...

अक्टूबर 10, 2024 8:49 पूर्वाह्न

views 19

मौसम विभाग ने तेलंगाना के 27 जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज वर्षा का एलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज तेलंगाना के 27 जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज वर्षा का एलर्ट जारी किया है। राज्‍य के अधिकांश भागों में भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद शहर के अलावा आदिलाबाद, कुमारम, भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निजामाबा...

अक्टूबर 8, 2024 2:11 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना सुचारू रूप से जारी

  जम्‍मू-कश्‍मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना सुचारू रूप से चल रही है।    अब तक के परिणामों और रूझानों के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर में 90 सदस्‍यों की विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन आगे है। हरियाणा में 90 सदस्‍यों की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है।    जम्‍मू-...

अक्टूबर 8, 2024 1:09 अपराह्न

views 20

विधानसभा चुनाव परिणाम: हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के करीब

अब तक के चुनाव परिणामों और रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है।     रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। विधानसभा चुनाव की मतगणना में अभी तक पांच सीटों के परिणाम मिल गए हैं। तीन सीटें कांग्रेस ने और दो भाजपा ने जीती हैं...