राज्‍य समाचार

अप्रैल 16, 2025 7:53 अपराह्न

views 12

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत पौड़ी गढ़वाल के जनासू के बीच टी-8 और टी-8-एम सुरंगों का निर्माण पूरा

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत पौड़ी गढ़वाल के जनासू के बीच टी-8 और टी-8-एम सुरंगों का निर्माण आज पूरा हो गया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनासू में रेल परियोजना की सुरंग के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

अप्रैल 16, 2025 7:42 अपराह्न

views 41

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज ई-सेहत ऐप का शुभारंभ किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज ई-सेहत ऐप का शुभारंभ किया है। यह ऐप केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की स्वास्थ्य आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया डिजिटल समाधान है। यह दूरदराज के इलाकों में विशेषरूप से लाभदायक है। यह आम नागरिकों, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और चिकित्‍सा विद्यार...

अप्रैल 16, 2025 6:26 अपराह्न

views 28

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस के अंदर एटीएम शुरू की

सेंट्रल रेलवे ने एक नई पहल के तहत मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस के अंदर ऑटोमेटेड टेलर मशीन- एटीएम शुरू की है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक यात्री ट्रेन के चलते समय बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा है। &nbsp...

अप्रैल 16, 2025 3:26 अपराह्न

views 10

पंजाब में बीएसएफ और एसएसओसी ने दो किलोग्राम हेरोइन के 3 तस्करों को पकड़ा

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल - बीएसएफ और राज्य विशेष अभियान प्रकोष्‍ठ-एसएसओसी ने संयुक्त अभियान चलाकर कल देर रात फाजिल्का सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक महिला समेत तीन मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा।   बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों को दो किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। तीनों को आगे...

अप्रैल 16, 2025 3:15 अपराह्न

views 1.3K

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाडली बहना योजना बंद नहीं की जाएगी

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाडली बहना योजना बंद नहीं की जाएगी। राज्य सरकार ने अब इस योजना के अंतर्गत हर महीने दी जाने वाली राशि के लिए समय सीमा भी तय कर दी है। राज्य के नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि अब लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के खातों में हर महीने 10 से ...

अप्रैल 16, 2025 2:21 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान और गुजरात में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया है और लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के जेनामणि ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 18 अप्रैल से मूसलाधार बा...

अप्रैल 16, 2025 2:16 अपराह्न

views 22

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं। दोनों माओवादियों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम था। बस्‍तर रेंज के पुलसि महानिरीक्षक सुन्‍दर राज पी ने बताया कि कल शाम कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा पर किलम-बरगुम गांवों के जंगल में मुठभेड़ उस समय हुई, जब जिला ...

अप्रैल 16, 2025 2:05 अपराह्न

views 9

देश में पहली रेलगाड़ी की आज 172वीं वर्षगांठ

देश में 16 अप्रैल 1853 को पहली रेलगाड़ी चलाई गई थी। आज इसकी 172वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस ऐतिहासिक क्षण को याद किया जब पहली रेलगाड़ी महाराष्ट्र के बोरीबंदर से ठाणे के लिए रवाना हुई थी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्‍णव ने इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि इ...

अप्रैल 16, 2025 1:43 अपराह्न

views 22

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को वर्ष 2024 में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में नौवां स्थान

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को वर्ष 2024 में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में नौवां स्थान दिया गया है। यात्रियों की आवाजाही में वर्ष 2023 से सात दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि और 2019 की तुलना में 13 दशमलव 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह हवाई अड्डा एयरलाइन संचालन के विस्तार, उन...

अप्रैल 16, 2025 12:14 अपराह्न

views 31

भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने पर ईडी को धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय को धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड...