राज्‍य समाचार

अक्टूबर 6, 2025 1:08 अपराह्न

views 26

नागपट्टिनम के 11 मछुआरों पर आज श्रीलंका के समुद्री लुटेरों ने को कोडिक्कराई के निकट हमला किया

नागपट्टिनम के 11 मछुआरों पर आज श्रीलंका के समुद्री लुटेरों ने को कोडिक्कराई के निकट हमला किया। मछुआरों पर हंसिया और देशी बम से हमला किया गया और उनकी पकड़ी हुई मछलियां लेकर भाग गए। घायल मछुआरों को तट पर पहुंचने के बाद सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। समुद्री लुटेरों ने उन्हें प्रताड़ित किया औ...

अक्टूबर 6, 2025 1:07 अपराह्न

views 362

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 लाख महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये अंतरित किए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 21 लाख महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये अंतरित किए। यह राशि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने महिला लाभार्थियों के खातों में कुल...

अक्टूबर 6, 2025 12:22 अपराह्न

views 27

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में, ग्रामीणों को रेडियो सेट वितरित किए गए

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने हाल के दिनों में ग्रामीणों के बीच दस हज़ार से ज़्यादा रेडियो सेट वितरित किए हैं। ये रेडियो सेट बस्तर संभाग के सभी सात ज़िलों में उपलब्ध कराए गए हैं।

अक्टूबर 6, 2025 12:02 अपराह्न

views 32

राजस्थान सरकार ने एसएमएस अस्पताल आग की जांच के लिए समिति बनाई, सीएम ने घायल मरीजों को उपचार का भरोसा दिया

एसएमएस अस्पताल में लगी भीषण आग की जाँच के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त की अध्यक्षता में छह सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एसएमएस अस्पताल जयपुर में लगी आग में घायल हुए लोगों को उचित उपचार और देखभाल का आश्वासन दिया है। अस्पताल का दौरा करने के बाद उन्हों...

अक्टूबर 6, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 39

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फिरोजपुर में भारतीय सेना की गोल्डन एरो डिवीजन का दौरा किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कल फिरोजपुर में भारतीय सेना की गोल्डन एरो डिवीजन का दौरा किया। उन्‍होंने परिचालन तैयारियों, सीमा प्रबंधन और मानवीय सहायता पहल की भी समीक्षा की।   श्री सेठ को संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में परिचालन संबंधी तैयारियों, बुनियादी विकास और मादक पदार्थ मुक्‍त पहल के अल...

अक्टूबर 6, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 223

भारत निर्वाचन आयोग ने रिक्त हुई पंजाब राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम अधिसूचित किया

भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जुलाई, 2025 को संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई पंजाब राज्य की राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और 13 अक्टूबर, 2025 नामांकन दाखिल करने की अंत...

अक्टूबर 6, 2025 9:10 पूर्वाह्न

views 42

माउंट एवरेस्ट की पूर्वी ढलानों पर फंसे लगभग एक हजार लोगों को बचाने का प्रयास जारी

तिब्बत में माउंट एवरेस्ट की पूर्वी ढलानों पर 4,900 मीटर से ऊपर शिविर स्थलों पर बर्फीले तूफान में फंसे लगभग एक हजार लोगों को बचाने का प्रयास जारी है। लगभग 350 लोगों को बचाकर कुदांग शहर पहुंचाया गया है।     कुछ दिन पहले भारी बर्फबारी में शिविरों के टेंट गिर गए थे। स्थानीय ग्रामीण और बचाव दल बर्फ हटाकर...

अक्टूबर 6, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 48

तेलंगाना में राज्य वक्फ संपत्ति का विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

तेलंगाना में, राज्य वक्फ संपत्ति का विवरण उम्मीद पोर्टल पर डालने की प्रक्रिया, बेंगलुरु में इसी उद्देश्य से चलायी जा रही कार्यशाला के बाद शुरू होगी। बेंगलुरू कार्यशाला में केंद्र द्वारा आईटी पेशेवरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में पोर्टल, इसके कार्यान्वयन, दिशानिर्देश और संपत्ति विवरण अ...

अक्टूबर 6, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 314

बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति, प्रमुख नदियां उफान पर

बिहार के कई जिलों में बाढ़ की विभीषिका जारी है। राज्‍य में लगातार बारिश हो रही है। कोसी तथा महानंदा सहित प्रमुख नदियां उफान पर हैं।     सुपौल ज़िले में, कोसी नदी का पानी छह प्रखंडों के 500 से ज़्यादा घरों में आ गया है। ज़िला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज़ कर दिया है।     सीम...

अक्टूबर 6, 2025 1:10 अपराह्न

views 43

राजस्थान: सवाई मानसिंह अस्‍पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लग जाने से 6 लोगों की मौत; प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मौतों पर दुख व्यक्त किया

राजस्थान के जयपुर में सवाई मानसिंह अस्‍पताल के ट्रॉमा सेंटर की सघन चिकित्‍सा इकाई में आग लग जाने से छह लोग मारे गए हैं। आग कल रात दूसरी मंजिल पर स्थित ट्रॉमा आईसीयू में लगी। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉक्‍टर अनुराग धाकड ने बताया कि शार्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई।अस्‍पताल के कर्मचारियों ने तेजी ...