राज्‍य समाचार

मई 7, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 22

मद्रास उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. सत्य नारायण प्रसाद का निधन 

मद्रास उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. सत्य नारायण प्रसाद का कल निधन हो गया। 56 वर्षीय न्यायाधीश का निधन दिल का दौरा आने के कारण हुआ। न्यायमूर्ति सत्य नारायण प्रसाद ने 29 जनवरी, 1997 को तमिलनाडु और पुडुचेरी बार काउंसिल में अपना पंजीकरण कराया था। उनके पिता न्यायमूर्ति आर. जयप्रसाद थ...

मई 6, 2025 8:55 अपराह्न

views 21

केरल के सभी जिलों में कल नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी

गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, केरल के सभी जिलों में कल नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। अभ्यास शाम 4 बजे शुरू होगा। मुख्य सचिव ए. जयतिलक की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा की गई।   मुख्य सचिव ने लोगों से मॉक ड्रिल में सहयोग करने का आग्रह किया।

मई 6, 2025 8:46 अपराह्न

views 12

नागालैंड के 10 जिलों में कल नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी

नागालैंड के 10 जिलों में कल नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। राज्य गृह विभाग के अनुसार दीमापुर, कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा, जुन्हेबोटो, मोन, फेक, तुएनसांग, किफिर और पेरेन में कोड नाम 'ऑपरेशन अभ्यास' के तहत यह अभ्‍यास किया जाएगा।

मई 6, 2025 8:12 अपराह्न

views 83

महाराष्ट्र के 16 शहरों में कल होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के लिए तैयारियां पूरी

महाराष्ट्र के 16 शहरों में कल होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इन शहरों में मुंबई, तारापुर और उरण जैसे अत्यधिक संवेदनशील स्थान शामिल हैं। वहीं इसमें ठाणे, पुणे, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, छत्रपति संभाजीनगर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे अन्य शहर भी शामिल हैं। ...

मई 6, 2025 8:09 अपराह्न

views 19

राजधानी में दिन में मौसम सामान्य रहा

राजधानी में दिन में मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने के साथ, हल्की...

मई 6, 2025 7:28 अपराह्न

views 12

तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश लगातार दूसरे दिन भी गुजरात के कई हिस्सों में जारी रही

तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश लगातार दूसरे दिन भी गुजरात के कई हिस्सों में जारी रही। आंधी, तेज हवाओं और धूल भरी आंधी सहित बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। मुख्य रूप से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 77 से अधिक तहसीलों में आज बेमौसम बारिश दर्ज की गई।   भावनगर जिले के...

मई 6, 2025 7:20 अपराह्न

views 24

हैदराबाद की एक विशेष सीबीआई अदालत ने ओएमसी अवैध खनन मामले में चार लोगों को दोषी ठहराया

हैदराबाद की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आज ओबुलपुरम माइनिंग कंपनी (ओएमसी) अवैध खनन मामले में चार लोगों को दोषी ठहराया। अदालत ने उन्हें सात साल कैद की सजा सुनाई और प्रत्येक पर दस हजार रुपये और कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।   इसने मामले में आंध्र प्रदेश की पूर्व मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी ...

मई 6, 2025 6:12 अपराह्न

views 70

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग को चार सप्ताह के भीतर राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग को चार सप्ताह के भीतर राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण से संबंधित मुकदमे के कारण राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव वर्ष 2022 से रूके हुए थे।       न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत और न्‍...

मई 6, 2025 6:01 अपराह्न

views 124

बिहार में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल छह जिलों पटना, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय में होगी

बिहार में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल छह जिलों पटना, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय में होगी। पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि यह अभ्यास कल शाम 7 बजे से 7 बजकर दस मिनट तक पटना में 80 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।   उन्होंने कहा कि 10 मिनट की मॉक ड्रिल के दौरान पूर...

मई 6, 2025 5:58 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीरः पुंछ में एक निजी यात्री-बस के गहरी खाई में गिरने से एक सुरक्षाकर्मी समेत 4 यात्रियों की मौत

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में आज एक निजी यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से एक सुरक्षाकर्मी समेत चार यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटना में 44 यात्री घायल हो गए।   उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुर्घटना पर दुख जताया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला