राजधानी में दिन में मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने के साथ, हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।