राज्‍य समाचार

मई 17, 2025 1:52 अपराह्न

views 21

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने गर्मियों के मौसम में आग की घटनाओं से निपटने की तैयारियां बढ़ाईं

दिल्‍ली अग्निशमन विभाग ने गर्मियों के मौसम में आग की घटनाओं से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को और भी विस्‍तार दिया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में दिल्‍ली अग्निशमन सेवाओं के निदेशक अतुल गर्ग ने यह जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा है कि आग बुझाने वाली गाडि़यों के बेडे में उच्‍च दबाव से पानी फेंकने वाले...

मई 17, 2025 8:45 पूर्वाह्न

views 14

एलपीयू ने तुर्किए और अजरबैजान के संस्थानों के साथ सभी समझौते समाप्त किए

पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने तुर्किए और अजरबैजान के संस्थानों के साथ सभी समझौते समाप्त कर दिए हैं। सांसद और यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए तुर्किए और अजरबैजान के संस्थानों के ...

मई 17, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 15

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है तथा बिजली कडंकने के साथ तेज़ हवाएं चलने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक...

मई 17, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना: सिद्दीपेट जिले में एक दम्‍पत्ति ने देशभक्ति का परिचय देते हुए अपनी नवजात बेटी का नाम सिंदूरा रखा

तेलंगाना में सिद्दीपेट जिले में नांगनूर मखदूमपुर गांव के एक दम्‍पत्ति ने देशभक्ति का परिचय देते हुए अपनी नवजात बेटी का नाम सिंदूरा रखा है। विक्रम-काव्‍यश्री नाम के इस दम्‍पत्ति ने ऑपरेशन सिंदूर की भावना से प्रेरित होते हुए अपनी बेटी को यह नाम दिया है। विक्रम ने आकाशवाणी समाचार के साथ अपने अनुभव को स...

मई 17, 2025 8:15 पूर्वाह्न

views 24

गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में 708 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में 708 करोड़ रुपये की कई लोक कल्‍याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में गांधीनगर नगर निगम, गांधी नगर शहरी विकास प्राधिकरण और गांधीनगर जिला प्रशासन की कई विकास परियोजनाएं शामिल हैं।     श्री शाह कल अहमदाबाद और महसाणा में कई कार्यक्रमो...

मई 17, 2025 7:38 पूर्वाह्न

views 42

रेलवे बोर्ड ने मध्‍य प्रदेश में करही और सगमा के बीच नई रेल लाइन परियोजना को स्‍वीकृति दी

रेलवे बोर्ड ने मध्‍य प्रदेश में करही और सगमा के बीच एक महत्वपूर्ण नई रेल लाइन परियोजना को स्‍वीकृति दे दी है। पांच किलोमीटर से अधिक लम्‍बी इस परियोजना पर 165 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इससे मध्य प्रदेश में रेलवे अवसंरचना को मजबूती मिलेगी। यह रेल लाइन ललितपुर-सिंगरौली को वर्तमान इटारसी-मानिकपु...

मई 16, 2025 2:12 अपराह्न

views 21

अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अगले तीन से चार दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ वर्षा हो...

मई 16, 2025 1:49 अपराह्न

views 21

सिक्किम के स्‍थापना दिवस पर नागालैंड के राज्‍यपाल ला गणेशन ने दी लोगों को शुभकामनाएं

नागालैंड के राज्‍यपाल ला गणेशन ने सिक्किम के स्‍थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्‍यपाल ने कहा कि एक प्रगि‍तशील और शांतिपूर्ण राज्‍य के रूप में सिक्किम ने एक सफल यात्रा तय की है। सिक्किम जीवंत संस्‍क‍ृति, प्राकृतिक सौंदर्य तथा विविधता में एकता का उदाहरण है।

मई 16, 2025 1:46 अपराह्न

views 17

चेन्‍नई में जाने-माने निर्माता-निर्देशक आकाश भास्‍करन के निवास और कार्यालय पर ईडी के छापे

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी आज चेन्‍नई में जाने-माने निर्माता-निर्देशक आकाश भास्‍करन के निवास और कार्यालय पर छापे मार रहे हैं। डॉन पिक्‍चर्स के निर्माता आकाश भास्‍करन ने धनुष, शिव कार्तिकेयन जैसे अभिनेताओं के साथ बड़ी फिल्‍में बनाई हैं।       इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने केंद...

मई 16, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 17

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बिहार के चार दिवसीय दौरे पर

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बिहार के चार दिवसीय दौरे पर हैं। डॉ. जोशी कल शाम पटना पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वे मतदाताओं की सुविधाओं और सुख-सुविधाओं के साथ-साथ चुनाव के लिए किए गए सुरक्षा उपायों का भी जायजा लेंगे। वे ईवीएम की प्रथम-स्तरीय जांच प्रक...