राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में स्थित छह ताप विद्युत संयंत्रों पर लगभग 61 करोड़ 85 लाख रुपये का पर्यावरण जुर्माना लगाया है। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि यह कदम उन वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन न करने के कारण उठाया गया है, जिनके तहत कोयले के साथ धान के पुआल से बने 5 प्रतिशत बायोमास पेलेट या ब्रिकेट के मिश्रण का उपयोग अनिवार्य है।
वर्ष 2024-25 की अवधि के लिए अनुपालन समीक्षा के दौरान ये ताप विद्युत संयंत्र इन प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे थे। आयोग ने इन ताप विद्युत संयंत्रों को इस महीने की 15 तारीख तक निर्धारित पर्यावरण जुर्माना जमा करने का आदेश दिया है।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 8:14 अपराह्न | CAQM imposes environmental compensation
सीएक्यूएम ने छह ताप विद्युत संयंत्रों पर लगभग 61 करोड़ 85 लाख रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया